फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Jais's drinking water system will improve with 27 crores

Amethi News: 27 करोड़ से सुधरेगी जायस की पेयजल व्यवस्था

Mon, 17 Jul 2023 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Jais's drinking water system will improve with 27 crores
गौरीगंज (अमेठी)। जायस नगर पालिका क्षेत्र के लोगों को जल्द ही खारे पानी की समस्या से निजात मिलेगी। जल ही जीवन मिशन के तहत 27 करोड़ रुपये से पेयजल संयंत्र स्थापना के साथ पाइप बिछाने का काम होगा। इसके लिए अनुमानित आगणन शासन को भेजते हुए धन की डिमांड की गई है तो तहसील प्रशासन से संयंत्र स्थापित करने के लिए भूमि आवंटित करने को कहा है। धन व भूमि मिलते ही पानी की टंकी के साथ ही अन्य कार्य पूरा कराते हुए पेयजलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

जायस नगर पालिका क्षेत्र की करीब एक लाख की आबादी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए तीन पानी की टंकी के साथ ही 10 पंप हाउस हैं। जिनके माध्यम से नगर के चौधराना, कंचाना, सैदाना, करीब 100 फिट ऊपर बसे कजियाना कला, अल्ताफगंज, मुंशीगंज समेत 25 वार्डों के घरों तक पानी की सप्लाई पहुंचाई जाती है। इन टंकियों में आए दिन तकनीकी खराबी व पाइपलाइन भ्रष्ट होने से आमजन को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिसको लेकर कई बार स्थानीय लोग जन प्रतिनिधियों के साथ ही उच्चाधिकारियों से शिकायत भी कर चुके हैं। इसको देखते हुए जल निगम की तरफ से पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराने की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जायस नगर पालिका में पुनर्गठन पेयजल योजना के तहत लगभग 27 करोड़ रुपये का प्रस्ताव जल निगम विभाग की ओर से तैयार किया गया है। जिसमें पानी की टंकी के साथ ही पाइपलाइन, पुरानी टंकियों की मरम्मत, कनेक्शन के साथ अन्य कार्य कराए जाने हैं। जिससे आमजन को शुद्ध पेयजल के लिए इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा। विभाग की ओर से तहसील प्रशासन से पेयजल संयंत्र स्थापना के लिए भूमि की डिमांंड की गई है। जमीन मिलते ही टेंडर प्रक्रिया कर पुनर्गठन पेयजल परियोजना को अमलीजामा पहनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूमि मिलते ही शुरू होगा काम
जायस नगर पालिका क्षेत्र के लोगों को शुद्ध जलापूर्ति व खारे पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए पेयजल संयंत्र स्थापना कार्य प्रस्तावित है। कार्य के लिए 27 करोड़ रुपये का अनुमानित आगणन तैयार किया गया है। जमीन मिलने के बाद निविदा प्रक्रिया से ठेकेदार का चयन करते हुए प्रस्तावित कार्य मानक के अनुसार समय से पूरा कराते हुए पेयजलापूर्ति बेहतर की जाएगी। - मो. आमिर, अधिशासी अभियंता जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed