{"_id":"687d3afd07fd092962016b17","slug":"jainbganj-nandi-road-will-be-widened-amethi-news-c-96-1-gon1004-145010-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: चौड़ा होगा जैनबगंज-नांदी मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: चौड़ा होगा जैनबगंज-नांदी मार्ग
Mon, 21 Jul 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जगदीशपुर-बाजारशुकुल मार्ग के किमी सात से जैनबगंज होते हुए नांदी मार्ग की कुल लंबाई करीब सात किमी है। इस सड़क के चौड़ीकरण में करीब 15 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे करीब 30 हजार की आबादी को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
जैनबगंज-नांदी मार्ग का निर्माण करीब छह साल पहले हुआ था। वर्तमान में सड़क बदहाल है। ऐसे में लोगों को आवागमन करने में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में गड्ढों में पानी भरने से लोगों की समस्या बढ़ गई है। सड़क निर्माण के लिए लोग लंबे समय से शासन से मांग कर रहे हैं। ऐसे में अब सड़क सुदृढ़ीकरण व चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रमेश चंद्र ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शुरू किया जाएगा। जैनबगंज-नांदी मार्ग मुख्य रूप से बाजार शुकुल-जगदीशपुर मार्ग, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, बाजारशुकुल-रानीगंज मार्ग को जोड़ता है। ऐसे में अन्य मार्गों से भी लोगों का आवागमन इस सड़क पर होता है।