फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Jagdishpur Ayodhya Highway jam, devotees upset

Amethi News: जगदीशपुर अयोध्या हाईवे जाम, श्रद्धालु परेशान

Thu, 13 Feb 2025 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 13 Feb 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Jagdishpur Ayodhya Highway jam, devotees upset
जगदीशपुर ​स्थित अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर लगे जाम में फंसे लोग।
जगदीशपुर (अमेठी)। लोगों की भारी भीड़ की वजह से जिले से गुजरने वाले अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर भीषड़ जाम की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। वाहनों के बढ़ते काफिले के बीच बुधवार को भी श्रद्धालुओं को जाम की वजह से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। श्रद्धालु जगह-जगह रोके जाने व मार्ग परिवर्तित करने से परेशान व आक्रोशित हो गए। जाम की वजह से हाईवे पर वाहन दिनभर रेंगते रहे।
विज्ञापन

जाम को समाप्त करवाने में पुलिस के पसीने भी छूटे। एडीएम व एएसपी ने कमान संभाली तो देर शाम जाकर जाम समाप्त हुआ तो आवागमन सामान्य गति से अयोध्या की तरफ शुरू हुआ।
विज्ञापन

महाकुंभ में स्नान व दर्शन करने और अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन करने वाहनों के साथ निकले श्रद्धालुओं को भीषण जाम से जूझना पड़ा। गैर राज्य व जिले से वाहनों से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। माघ पूर्णिमा के चलते सुबह के बद दिन में स्थिति बिगड़ती गई। अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने के बाद रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर आमघाट पुल, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा 58 ऊंचगांव सहित कई स्थानों पर बैरियर लगा वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों का प्रवेश बंद होने के बाद जाम की स्थिति बन गई। जाम में फंसे श्रद्धालु इससे काफी परेशान दिखे। शाम करीब चार बजे बैरियर हटवाकर वाहनों को प्रवेश दिया गया। लंबे इंतजार के बाद रास्तों को खोले जाने से श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली। हालांकि कुछ-कुछ देर पर बैरियर लगाकर भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश रात तक जारी थी।

भोजन के प्रबंध का किया दावा

जिला प्रशासन के अनुसार लोगों को कोई परेशानी न हो इसकी भी समुचित व्यवस्था की गई। थौरी सड़क किनारे स्थित अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम के परिसर में श्रद्धालुओं के रुकने, वाहन पार्क करने, नहाने, भोजन व प्रसाधन सहित सभी व्यवस्थाएं करने का दावा प्रशासन ने किया। प्रशासन की ओर से लंच पैकेट भी बंटवाए गए। कुछ श्रद्धालुओं ने बाग में डेरा डालकर भोजन तैयार किया।

चाय की दुकान पर जानकारी लेते रहे दर्शनार्थी

जाम में वाहन फंसने के बाद श्रद्धालु आसपास की दुकानों पर बैठकर चाय पर चर्चा करते रहे। पश्चिम बंगाल के वर्दवान जिले के दुर्गापुर निवासी संदीप मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को संगम में स्नान करने के बाद 12 बजे निकलकर अयोध्या जाने के लिए चक्कर लगाते यहां तक पहुंचे हैं। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर सड़क के किनारे उतेलवा मोड़ पर टूरिस्ट बस में सवार महाराष्ट्र के अहिल्या नगर जिले के दर्शनार्थी सुरेंद्र खाकड़, सदा शिव, संतोष ने बताया कि बस में 65 लोगों का काफिला है। आठ दिन पहले पांच फरवरी को निकल कर संगम स्नान के बाद काशी में जलाभिषेक किया। अभी अयोध्या जाना था। रोके जाने से सुबह से खड़े हैं।

सब्र टूटा तो थाने पहुंच किया प्रदर्शन
जगदीशपुर थानाक्षेत्र के जायस मोड़ पर रुके वाहनों में श्रद्धालुओं का धैर्य बुधवार को टूट गया। दर्शनार्थियों का एक जत्था जगदीशपुर थाने पर पहुंचकर विरोध-प्रदर्शन करने लगा। उनका आरोप था कि जगह-जगह उन्हें रोका जा रहा है। मार्ग परिवर्तित होने की बात कह उन्हें भटकने को मजबूर किया जा रहा है। सही जानकारी नहीं दी जा रही है। एसएचओ धीरेंद्र कुमार यादव ने अधिकारियों के साथ उनकी बात करवाई। इसके बाद लखनऊ-वाराणसी मार्ग का रास्ता बता कर स्थिति को नियंत्रित किया।
-
परिवर्तित मार्ग से जाने के बाद मजबूरी में किया इंतजार

बाजार शुकुल। अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा 58 ऊंचगांव के पास बैरियर लगा रोक दिया गया। इसके बाद वाहनों की लंबी कतार लग गई। परिवर्तित मार्ग से जाने की बजाय परेशान श्रद्धालुओं ने इंतजार करना ज्यादा उचित समझा। केरल से आए रामकृष्ण परिजनों के साथ काफी परेशान दिखे। एसओ दयाशंकर मिश्र ने बताया कि अयोध्या में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ की सुरक्षा के लिए मार्ग परिवर्तन की व्यवस्था की गई है। संवाद

रेंगते रहे वाहन

भादर (अमेठी)। जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर से गुजरे हाईवे पर अयोध्या व प्रयागराज की तरफ जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ की वजह यातायात व्यवस्था चरमरा गई। वाहन रेंगते रहे।

उतेलवा बाईपास पर भी दर्शनार्थी रहे परेशान

कमरौली (अमेठी)। कमरौली के उतेलवा बाईपास पर तैनात फोर्स ने वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया तो लोग परेशान हो गए। गाजियाबाद निवासी शिवम त्यागी ने बताया वे लोग दो बसों से प्रयागराज से स्नान कर अयोध्या धाम के लिए निकले हैं। रास्ते में बच्चों व खानेपीने व अन्य वस्तुओं से लदी पहली बस को जाने दिया गया। वे लोग जिसपर थे उसे रोक दिया, अब भूख, प्यास से परेशान हैं। मामले में फोन द्वारा सक्षम अधिकारी से बात कराए जाने पर घंटेभर बाद उन्हें छोड़ा गया। वहीं, मध्य प्रदेश से आई 30 दर्शनार्थियों से भरी एक बस घंटों रुकी रही।


सुरक्षा के लिए लगा रहे बैरियर
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंगलवार देर रात एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने निरीक्षण किया। बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं से मित्रवत व्यवहार करने संग उनकी सुरक्षा व सुविधा का ध्यान देने को कहा। एडीएम अर्पित गुप्ता ने बताया कि बुधवार शाम चार बजे से सभी मार्गों पर सामान्य ढंग से आवागमन होने लगा। दर्शनार्थियों की सुरक्षा के लिए बीच-बीच में आवश्यकता पड़ने पर बैरियर से प्रवेश रोका जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed