फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   It rained all day, farmers were happy

Amethi News: दिनभर होती रही बारिश, किसानों के चेहरे खिले

Thu, 31 Jul 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 31 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
It rained all day, farmers were happy
 अमेठी में बारिश के बीच छाता के सहारे जाती युवतियां। 
अमेठी सिटी। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को दिनभर बारिश होती रही, जिससे किसानों के चेहरों की मुस्कान बढ़ गई। बारिश ने फसलों में जान डाल दी है और गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली है। हालांकि, जगह-जगह जलभराव और कीचड़ होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्र के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री और न्यूनतम 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा। आगामी 24 घंटे में हल्के मध्यम बादल छाए रहने के साथ बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

लगातार चौथे दिन बुधवार को मौसम सुहाना रहा। दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। लगातार हो रही बारिश ने किसानों की सिंचाई की परेशानी दूर कर दी। बारिश होने के बाद किसान धान के खेतों में यूरिया डालते नजर आए।
विज्ञापन

हालांकि, बारिश होने से जगह-जगह जलभराव की समस्या भी रही। जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में जलभराव होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाजारों में भी चहल-पहल कम रही। पैदल आवागमन करने वाले राहगीर छाता व बाइक से चलने वाले लोग रेनकोट के सहारे आवागमन करते दिखाई पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैदावार अच्छी होने की उम्मीद

जामों। ब्लॉक क्षेत्र में बुधवार को हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। खेतों में पानी भर जाने से सूख रही धान की रोपाई की गई। किसान उमनाथ और महीपति बताते हैं कि इस बारिश से किसान के घर में खुशियों का माहौल है और धान की फसल की पैदावार अच्छी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed