फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Irregularities in fertilizer sales; two licenses suspended.

Amethi News: खाद बिक्री में धांधली, दो लाइसेंस निलंबित

Mon, 27 Jul 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 27 Jul 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Irregularities in fertilizer sales; two licenses suspended.
अमेठी सिटी। खरीफ सीजन में उर्वरकों की कालाबाजारी और अधिक मूल्य वसूली के खिलाफ कृषि विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए। वहीं अनियमितता मिलने पर दो बीज विक्रेताओं को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन



जिला कृषि अधिकारी डॉ. देवेंद्र सिंह निरंजन ने टीम के साथ जिले के उर्वरक, बीज और कीटनाशी विक्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। पालिया पश्चिम स्थित मुस्कान खाद भंडार और बाजारशुकुल स्थित गुप्ता खाद भंडार में अभिलेख अपूर्ण पाए गए। जांच में यूरिया के साथ जिंक की अनिवार्य टैगिंग नहीं करने और निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर उर्वरक बेचने की शिकायतों की पुष्टि होने पर दोनों प्रतिष्ठानों के उर्वरक प्राधिकार पत्र तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए।
विज्ञापन



निरीक्षण के दौरान जैनबगंज स्थित मौर्य बीज भंडार और हरखमऊ स्थित मौर्य बीज भंडार में कीटनाशी से संबंधित अथॉरिटी लेटर उपलब्ध नहीं मिला। इस पर दोनों प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि किसानों को निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने और कालाबाजारी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने किसानों से निर्धारित दर पर ही उर्वरक खरीदने और अधिक मूल्य वसूले जाने की शिकायत तत्काल कृषि विभाग को देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed