{"_id":"6aa4597a390a05c327002d2a","slug":"irfan-first-in-running-and-long-jump-amethi-news-c-96-1-ame1002-175445-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: दौड़ व लंबी कूद में इरफान प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: दौड़ व लंबी कूद में इरफान प्रथम
Sat, 12 Sep 2026 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
राजकीय हाई स्कूल सवितापुर में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्रा। स्रोत: विद्यालय प्रब
अमेठी सिटी। राजकीय हाईस्कूल सवितापुर में शुक्रवार को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
दौड़ प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में सोनिया ने प्रथम, शिवकांति ने द्वितीय और जया ने तृतीय स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में इरफान ने प्रथम, अंशू ने द्वितीय और शिवा ने तीसरा स्थान पाया। लंबी कूद के बालिका वर्ग में जया ने प्रथम, पूनम ने द्वितीय और शिवाकांती ने तृतीय स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में इरफान ने प्रथम, अंशू ने द्वितीय और करन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
गोला फेंक प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में राधा ने प्रथम, शालू ने दूसरा और पूनम ने तृतीय स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में अंशू ने प्रथम, इरफान ने द्वितीय और विकास ने तृतीय स्थान पाया। प्रधानाचार्य सत्येंद्र त्रिवेदी ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित होती है।
विज्ञापन
उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में समय-समय पर प्रतियोगिताएं आयोजित कर विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर दिया जाएगा। प्रतियोगिता में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।