{"_id":"647b7f2046a602f610019196","slug":"investors-raised-the-issue-of-road-electricity-noc-in-the-meeting-amethi-news-c-13-1-270859-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: निवेशकों ने बैठक में उठाया सड़क, बिजली-एनओसी का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: निवेशकों ने बैठक में उठाया सड़क, बिजली-एनओसी का मुद्दा
Sat, 03 Jun 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 03 Jun 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
उद्यमियों के साथ बैठक करते संयुक्त आयुक्त
जगदीशपुर (अमेठी)। जगदीशपुर औद्योगिक क्षेत्र के जाफा कामफीड इकाई सभागार में शनिवार को संयुक्त आयुक्त उद्योग, अयोध्या मंडल ने उद्यमियों संग बैठक की। इसमें बीते दिनों ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में एमओयू हस्ताक्षर करने वाले निवेशक भी शामिल रहे।
इस दौरान निवेशकों के प्रशासनिक स्तर पर लंबित प्रकरणों पर चर्चा हुई। बता दें कि इन निवेशकों की इकाइयां छह माह में शुरू होने की संभावना है। संयुक्त आयुक्त उद्योग अयोध्या मंडल एचपी सिंह ने बताया कि सितंबर 2023 को लखनऊ में प्रस्तावित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जेबीसी) में 26 सौ करोड़ रुपये की 52 इकाइयों को चिह्नित किया है।
इन इकाइयों का उत्पादन सितंबर में शुरू हो जाएगा। अमेठी में कैमिकल की फैक्टरी स्थापित करने लखनऊ से आए शांतनु अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने 25 करोड़ का एमओयू साइन किया था। एनओसी के लिए कई दिनों से भटक रहे हैं। एनओसी जारी होते इकाई क्रियाशील हो जाएगी। भालोटिया फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के पुनीत ने बताया कि त्रिसुंडी में उन्होंने 31 मीटर की सड़क स्वीकृत कराई थी, इसमें से केवल सात मीटर ही बनाई गई है। वह सड़क भी मानक विहीन है, अभी से उखड़ने लगी है।
विज्ञापन
यूके टेक्नी फूड्स एंड बेवरेज के नाम से नीलेश सिंह ने बताया कि वारिसगंज में पानी का प्लांट लगाया है। 24 घंटे पावर सप्लाई के लिए पैसे भी जमा कर दिए हैं। आज तक 24 घंटे बिजली आपूर्ति नहीं मिल पाई है। आयुष तिवारी ने बताया कि उन्होंने पैरा मेडिकल एंड 150 बेड के अस्पताल के लिए एमओयू साइन किया था। जमीन की अनुपलब्धता के चलते काम शुरू नहीं हो पाया है।
बैठक में उपायुक्त उद्योग राजीव कुमार पाठक व सहायक श्रमायुक्त गोविंद यादव ने भी उद्यमियों से उद्योग पंजीयन कराने का अनुरोध किया। निवेशकों को बताया कि उद्यमियों की समस्याओं का उचित फोरम पर निस्तारण किया जाएगा।
बैठक में आईआईए अमेठी के चेयरमैन हेमन्त विक्रम सिंह, लघु उद्योग भारती के चेयरमैन संजय सिंह, ईबीसीसी के चेयरमैन मकसूद खान, शिव कुमार चौरसिया, संजय सिंह व अन्य मौजूद रहे।