{"_id":"68b894b64a20c61daa080eef","slug":"investigation-into-the-theft-of-jewelry-worth-rs-12-lakhs-has-become-a-challenge-for-the-police-amethi-news-c-96-1-ame1002-147725-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 12 लाख के गहने चोरी करने के मामले में पुलिस के लिए चुनौती बनी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 12 लाख के गहने चोरी करने के मामले में पुलिस के लिए चुनौती बनी जांच
Thu, 04 Sep 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। भाले सुल्तान शहीद स्मारक के माहेमऊ गांव में सोमवार रात नजमा बानों के मकान में नशीला पदार्थ छिड़ककर परिवार को बेहोश कर 12 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने का मामला अब भी अनसुलझा है। स्थलीय जांच में कोई ठोस साक्ष्य न मिलने के बाद पुलिस अब मोबाइल की सीडीआर और आसपास के सीसीटीवी कैमरों के सहारे घटना का रहस्य सुलझाने में लगी हुई है।
गांव में सीसीटीवी कैमरे न होने के कारण पुलिस के लिए सुराग जुटाना चुनौतीपूर्ण बन गया है। मकान तक पहुंचने वाले कच्चे मार्ग और कीचड़ में किसी के आने-जाने के निशान नहीं मिले हैं। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि तीनों कमरों के ताले तोड़े नहीं गए, बल्कि चाभी से खोले गए। मकान का मुख्य दरवाजा बंद होने की वजह से चोरों के प्रवेश का तरीका रहस्य बना हुआ है। पुलिस के अनुसार, वारदात में किसी परिचित या जानकार का हाथ होने की आशंका है।
मकान से जुड़े हर विवरण जैसे चाभी की स्थिति, जेवरात कहां रखे गए थे, प्रवेश और निकास का मार्ग, इन सबका विश्लेषण किया जा रहा है। एसओ तनुज पाल ने बताया कि पूरे मामले की हर पहलू पर ध्यान दिया जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।