फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Investigation committee formed on suspicion of scholarship irregularities

Amethi News: छात्रवृत्ति गड़बड़ी की आशंका पर जांच कमेटी गठित

Sat, 02 Aug 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 02 Aug 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Investigation committee formed on suspicion of scholarship irregularities
अमेठी सिटी। जिले में छात्रवृत्ति गड़बड़ी की आशंका पर समाज कल्याण विभाग की ओर से जांच कमेटी गठित की गई है। तीन सदस्यीय कमेटी नियमित रूप से विद्यालय पहुंचकर दो साल पुराने मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



बाजारशुकुल स्थित सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय केसीआरसी इंटर कॉलेज का मामला बताया जा रहा है। समाज कल्याण विभाग के अनुसार वर्ष 2022-23 में एससी-एसटी वर्ग के 38 छात्रों ने कक्षा नौ में प्रवेश लिया, इसी के साथ सभी ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन भी किया। करीब 2200 रुपये प्रति विद्यार्थी के अनुसार सभी के बैंक खाते में छात्रवृत्ति की राशि समाज कल्याण विभाग की ओर से दे दी गई। वहीं नौंवी पास कर 10वीं कक्षा में सभी 38 विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन ही नहीं किया। ऐसे में समाज कल्याण विभाग की ओर से जांच की जा रही है कि विशेष वर्ग के सभी विद्यार्थी कहां चले गए।
विज्ञापन



इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विकास मौर्य व समाज कल्याण अधिकारी की जांच टीम बनाई गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी नलिन राज ने बताया कि विद्यालय से स्पष्टीकरण मांगा गया है कि कक्षा 10 में सभी विद्यार्थियोंं के आवेदन नहीं करने का क्या कारण था, फिलहाल अभी तक इसमें स्पष्ट जवाब नहीं मिल सका है। इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने बताया कि बच्चों ने ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed