फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Intermittent power supply throughout the night robbed me of sleep.

Amethi News: रातभर बिजली की आवाजाही ने उड़ाई नींद

Sat, 12 Sep 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 12 Sep 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Intermittent power supply throughout the night robbed me of sleep.
.शुकुलपुर उपकेंद्र के धौरहरा गांव में पेड़ों की छंटाई करते ऊर्जा निगम कर्मी। स्रोत- ऊर्जा निगम
अमेठी सिटी। शाम होते ही शुरू हुई बिजली कटौती का सिलसिला भोर तक जारी रहा। पांच से छह बार बिजली गुल होने से करीब डेढ़ लाख उपभोक्ताओं की नींद उड़ गई। इमरजेंसी रोस्टिंग के नाम पर छह से आठ घंटे की कटौती से उमस और मच्छरों के बीच लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। छोटे बच्चों को हाथ से पंखा झलकर सुलाना पड़ा। सुबह भी आपूर्ति बाधित रहने से पेयजल संकट के साथ रोजमर्रा के काम प्रभावित हुए।
विज्ञापन



जिला मुख्यालय पर रात की कटौती में कुछ सुधार रहा, लेकिन ट्रिपिंग से बिजली की आवाजाही बनी रही। पनियार और टिकरिया पावर हाउस से रात में चार बार में करीब सात घंटे आपूर्ति बाधित रही। फुरसतगंज उपकेंद्र के डिघिया, टेकरी, उदारी, निगोहा और फुरसतगंज फीडरों से जुड़े करीब एक लाख उपभोक्ताओं को बृहस्पतिवार शाम पांच बजे से शुक्रवार सुबह पांच बजे के बीच करीब आठ घंटे बिजली संकट झेलना पड़ा।
विज्ञापन



अवर अभियंता रामअचल गुप्ता ने बताया कि रात में इमरजेंसी रोस्टिंग की जा रही है। उपकेंद्र सेमरौता से बृहस्पतिवार दोपहर से रात तक और पीठीपुर पावर हाउस से शाम को कई घंटे आपूर्ति बाधित रही। कई परिवार मोबाइल की रोशनी में खाना बनाने और खाने को मजबूर हुए। अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार सिंह ने बताया कि इमरजेंसी रोस्टिंग को छोड़कर स्थानीय स्तर से कटौती नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



80 हजार उपभोक्ताओं ने सात घंटे झेला संकट

उपकेंद्र शुकुलपुर में बृहस्पतिवार शाम 5:26 बजे बंद हुई आपूर्ति रात 7:30 बजे बहाल हुई। रात 8:16 बजे गुल हुई बिजली 10:20 बजे आई। शुक्रवार सुबह 5:15 बजे फिर बंद हुई आपूर्ति 6:15 बजे बहाल हुई। इससे 80 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। धौरहरा फीडर पर पेड़ों की कटाई और मिश्रौली फीडर पर ट्रांसफार्मर चढ़ाने के लिए भी शटडाउन लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed