Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Intermittent power supply throughout the night

Amethi News: रातभर बिजली की आंखमिचौली

Wed, 24 Jun 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 24 Jun 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Intermittent power supply throughout the night
 तिलोई में बिजली फीडर की मरम्मत करते ऊर्जा निगम के कर्मचारी। स्रोत- ऊर्जा निगम
अमेठी सिटी। भीषण गर्मी और उमस के बीच सोमवार रात जिले के कई क्षेत्रों में लंबी बिजली कटौती से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गौरीगंज में रात 9:30 बजे बिजली गुल हुई, जो 11:30 बजे बहाल हो सकी। इसके बाद रात दो बजे से भोर 4:30 बजे तक और सुबह पांच बजे से आठ बजे तक आपूर्ति फिर बाधित रही। मंगलवार को भी दिनभर हर घंटे तीन से चार बार ट्रिपिंग होती रही।
विज्ञापन



मुसाफिरखाना में रात 10 बजे से 11:45 बजे तक बिजली गुल रही। इसके बाद भोर 4:41 बजे फिर आपूर्ति ठप हो गई। कंजास फीडर की बिजली पूरी रात बाधित रही। मऊ उपकेंद्र क्षेत्र में रात 10:34 बजे से 1:32 बजे तक कटौती रही, जबकि मंगलवार दोपहर 12 बजे से एक बजे तक आपूर्ति बंद रही। करपिया उपकेंद्र से रात 7:43 बजे से 8:40 बजे तक और मंगलवार को 12:30 बजे से 1:40 बजे तक बिजली नहीं मिली। संग्रामपुर क्षेत्र के पीठीपुर, जिरहा और बड़गांव फीडर में रात नौ बजे से दो बजे तक आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन


लगातार कटौती के कारण लोगों को रातभर जागकर समय बिताना पड़ा। इनवर्टर जवाब देने लगे तो पेयजल संकट भी खड़ा हो गया। कई घरों में मोटर नहीं चल सकीं, जिससे पानी की समस्या बढ़ गई। उमस के बीच बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक दिक्कत झेलनी पड़ी। लोगों का कहना है कि बार-बार की कटौती से घरेलू और व्यावसायिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



अधिशाषी अभियंता अभिषेक कुमार ने बताया कि लोकल फॉल्ट और तकनीकी कार्यों के कारण कुछ स्थानों पर बिजली आपूर्ति बाधित हुई। शिकायत मिलने पर तत्काल सुधार कार्य कराया जा रहा है।



पांच दिन बाद लौटी बिजली
जगदीशपुर क्षेत्र के पूरे लाल खां मजरे कठौरा गांव में जला केबल बदलने के बाद मंगलवार को बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। गांव के करीब 30 घरों में पांच दिन तक अंधेरा छाया रहा। इस दौरान ग्रामीणों को पेयजल समेत दैनिक जरूरतों के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed