फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   intercity passangers can travel on unreserved ticket

अनारक्षित टिकट पर यात्रा कर सकेंगे इंटरसिटी के यात्री

Thu, 01 Apr 2021 09:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 09:31 PM IST
विज्ञापन
intercity passangers can travel on unreserved ticket
गौरीगंज (अमेठी)। प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस पर शनिवार से अनारक्षित टिकट पर यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। आरक्षित टिकट बुकिंग कराने में यात्रियों को हो रही परेशानी को देखते हुए विभाग ने निर्देश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

निर्देश मिलने के बाद ठहराव के स्टेशन पर साधारण बुकिंग काउंटर से ट्रेन के आगमन तक टिकट मिलेगा। यात्रियों को मास्क का प्रयोग करना अनिवार्य होगा।
लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर प्रतिदिन संचालित कानपुर-प्रतापगढ़ अप/डाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस से बड़ी संख्या में दैनिक यात्रियों के अलावा व्यापारी यात्रा करते हैं।
विज्ञापन

कोविड संक्रमण कम होने के बाद रेलवे ने ट्रेन तो संचालित की लेकिन सिर्फ आरक्षित टिकट पर यात्रा की अनुमति होने से दैनिक यात्रियों को भारी असुविधा उठानी पड़ रही थी। यात्रियों की असुविधा को देखते हुए विभाग ने तीन अप्रैल से ट्रेन में अनारक्षित टिकट पर यात्रा की अनुमति प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद इंटरसिटी के ठहराव वाले स्टेशनों पर साधारण बुकिंग कांउटर से ट्रेन आगमन के पांच मिनट पहले तक यात्रियों को अनारक्षित टिकट मिलेगा।
स्टेशन अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि इंटरसिटी एक्सप्रेस में अनारक्षित टिकट पर यात्रा की अनुमति तीन अप्रैल से प्रभावी होगी। बताया कि यात्रा के दौरान मास्क का प्रयोग करने के साथ ही यात्रियों को कोविड प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed