{"_id":"5e5804608ebc3ef3cb3ffe12","slug":"inspection-amethi-news-lko5109604166","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायत निस्तारण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायत निस्तारण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। थानों में तैनात कर्मियों की मनमानी रोकने व अपराध नियंत्रण के साथ पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने की कोशिश में जुटे डीएम ने बृहस्पतिवार को जामो थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सभी अभिलेखों की जांच करते हुए नोटिस तामीला में लापरवाही पर उपनिरीक्षक को फटकार लगाई। डीएम ने सभी को समय सीमा में केसों की विवेचना पूरी करने तथा शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाने का निर्देश दिया।
औचक निरीक्षण पर पहुंचे डीएम अरुण कुमार ने अपराध, ग्राम अपराध, आईजीआरएस, जन-सुनवाई व त्योहार रजिस्टर के साथ थाना परिसर व मालखाना का निरीक्षण किया। इस दौरान समन तामीला में लापरवाही पर उपनिरीक्षक को फटकार लगाई। डीएम ने जिम्मेदारों को गंभीर अपराध समेत सभी मामलों में समय सीमा में विवेचना पूरी करने, पीड़ितों की शिकायतों की सुनवाई करते हुए केस दर्ज करने तथा अपराधियों को न्याय दिलाने के लिए न्यायालय में प्रभावी पैरवी का निर्देश दिया।
डीएम ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ संभ्रांत नागरिकों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अपराधियों पर निगरानी करने तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था कायम रखते हुए पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने को कहा। उन्होंने थाने में पीड़ितों को परेशानी होने तथा अपराध पर नियंत्रण न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक रतन सिंह समेत सभी कर्मी मौजूद रहे।