{"_id":"61cf40ff35a57d13e6672f13","slug":"innocent-drowned-in-canal-not-found-even-on-second-day-amethi-news-lko6113954178","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी नहीं मिले नहर में डूबे मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी नहीं मिले नहर में डूबे मासूम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलोई (अमेठी)। मोहनगंज थानाक्षेत्र से गुजरने वाले शारदा सहायक खंड-28 नहर में गुरुवार को महिला ने अपने दो बच्चों के साथ छलांग लगा दी। महिला को तो तत्काल निकाल लिया गया जबकि नहर में डूबे दोनों बच्चों का पता शुक्रवार को भी नहीं चल सका। पानी के बहाव में बच्चों की तलाश का काम प्रभावित होता देख शुक्रवार को सीओ ने सिंचाई विभाग से संपर्क कर नहर में पानी बंद करने की मांग की है।
मोहनगंज थाना क्षेत्र के जगदीशवापुर मजरे गडेहरी गांव निवासी शिवकुमार की पत्नी ललिता देवी (36) ने अपने पांच वर्षीय पुत्र राज व ढाई वर्षीय पुत्र राजू के साथ गुरुवार सुबह शारदा सहायक खंड-28 में छलांग लगा दी थी। महिला व बच्चों को नहर में डूबता देख लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद ललिता को बचाने में सफलता हासिल की थी।
लेकिन बच्चों को नहीं बचा पाने के बाद मामले की सूचना पुलिस को देते हुए महिला को अस्पताल पहुंचाया था। सूचना पर पहुंची ने ग्रामीणों की मदद से तत्काल नहर में बच्चों की तलाश शुरू की थी। नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण शुक्रवार तक लापता बच्चों की तलाश में सफलता नहीं मिल सकी। 36 घंटे बीत जाने के बाद भी सफलता हाथ नहीं लगी तो सीओ डॉ. अजय कुमार सिंह ने सिंचाई खंड 28 के अधिकारियों से संपर्क कर पानी को रोकवाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
नहर के अधिकारियों ने सात सेंटीमीटर तक ही पानी रोकने की मंजूरी देते हुए सहयोग का भरोसा दिया। सीओ ने बताया गोताखोरों की मदद से बच्चों की तलाश के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है, जल्द ही बच्चों को बरामद किया जाएगा। दो दिन से नहर में बच्चों में लापता होने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीण भी घटना से हतप्रभ हैं। महिला का उपचार चलने के कारण पुलिस को अभी सही कारणों का भी पता नहीं चल सका है।