{"_id":"6a9f0d29ed45517d87077399","slug":"crowd-in-opd-patients-in-distress-as-ct-scan-service-remains-suspended-amethi-news-c-96-1-ame1002-175149-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ओपीडी में भीड़, सीटी स्कैन बंद होने से मरीज बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ओपीडी में भीड़, सीटी स्कैन बंद होने से मरीज बेहाल
Tue, 08 Sep 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में लगी मरीजों की कतार। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलोई। मेडिकल कॉलेज में मरीजों की बढ़ती संख्या से उपचार व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है। ओपीडी, पंजीकरण काउंटर और दवा वितरण कक्षों के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं। वहीं, एक सप्ताह से सीटी स्कैन मशीन में तकनीकी खराबी के चलते आम मरीजों की जांच बंद है। सोमवार को 1520 मरीजों ने पंजीकरण कराया।
मेडिसिन विभाग के कमरा नंबर पांच के बाहर सबसे अधिक भीड़ देखी गई। मुसाफिरखाना निवासी शिव कुमार और अन्य मरीजों ने सुबह से कतार में लगने के बावजूद दोपहर तक चिकित्सक को न दिखा पाने की शिकायत की। उन्होंने बाद में आने वाले लोगों के आगे पहुंचने का आरोप लगाया। चेस्ट और टीबी कक्ष के बाहर भी मरीजों की भीड़ रही, जहां महिलाओं और बुजुर्गों को विशेष परेशानी हुई। सोमवार को मेडिसिन विभाग में 755, चेस्ट में 390 और आर्थो में 275 मरीज पहुंचे। सीटी स्कैन मशीन में तकनीकी खराबी के कारण मरीजों को जांच के लिए बाद की तारीखें दी जा रही हैं। हैदरगढ़ निवासी रामजी को चेस्ट सीटी स्कैन के लिए पांच दिन बाद बुलाया गया।
प्राचार्य ने कहा, जल्द शुरू होगी सीटी स्कैन जांच
मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रीना शर्मा ने बताया कि सीटी स्कैन मशीन में तकनीकी खराबी के चलते नियमित जांच रोकी गई है। उन्होंने आश्वस्त किया कि आपातकालीन मरीजों की जांच प्रभावित नहीं हो रही है। प्राचार्य ने कहा कि तकनीकी खराबी दूर होते ही आम मरीजों की सीटी स्कैन जांच भी शुरू कर दी जाएगी।