फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Injured Tantrik dies in fight

Amethi News: मारपीट में घायल तांत्रिक ने दम तोड़ा

Wed, 02 Aug 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 02 Aug 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Injured Tantrik dies in fight
गौरीगंज (अमेठी)। स्थानीय थाने के पूरे शीतला बख्श गुवांवा में तंत्र-मंत्र के दौरान बीमार की मौत होने पर परिजनों ने तांत्रिक की पिटाई कर दी थी। घायल तांत्रिक का उपचार जिला अस्पताल रायबरेली में चल रहा था। बुधवार को उसकी मौत हो गई। मौत के बाद तांत्रिक की पत्नी हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

जायस कोतवाली के पूरे हकीम निवासी रामलाल (53) रविवार को गौरीगंज के पूरे शीतला बख्श गुवांवा में तंत्र-मंत्र करने आए। एक बीमार की व्यक्ति की तंत्र-मंत्र के दौरान मौत हो गई। इससे नाराज परिजनों ने रविवार को घर जा रहे तांत्रिक की रास्ते में पिटाई कर दी। घायल तांत्रिक को लोगों ने असैदापुर जिला अस्पताल पहुंचाया जहां हालात गंभीर देख उसे रायबरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

रायबरेली जिला अस्पताल में उपचार के दौरान बुधवार को तांत्रिक रामलाल की मौत हो गई। राम लाल की पत्नी चंद्रावती ने तहरीर देकर रविवार को दो लोगों के जबरन बुलाकर तंत्र-मंत्र करने को ले गए। जहां उसकी पिटाई कर दी। पिटाई से बुधवार को पति रामलाल की मौत हो गई। मौत की सूचना व तहरीर के बाद पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ अखंड देव मिश्र ने बताया कि तहरीर में किसी का नाम नही लिखा है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के बाद जल्द वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। राम लाल की मौत के बाद परिजनों को रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed