फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Inform newly admitted students about the college rules.

Amethi News: नवप्रवेशी छात्रों को बताए महाविद्यालय के नियम

Tue, 28 Jul 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 28 Jul 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Inform newly admitted students about the college rules.
मुसाफिरखाना। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए अभिन्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. डॉ. ब्रजेश सिंह ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन का पालन करने और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, पाठ्यक्रम, परीक्षा प्रणाली, पुस्तकालय, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों, एनएसएस, रोवर्स-रेंजर्स, करियर परामर्श और रोजगारपरक अवसरों की जानकारी दी गई। साथ ही छात्र कल्याण योजनाओं, एंटी रैगिंग नियमों, समय प्रबंधन, नियमित अध्ययन, नैतिक मूल्यों और व्यक्तित्व विकास के महत्व पर भी विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में प्रो. डॉ. वर्षा रानी, डॉ. रेखा श्रीवास्तव, डॉ. अतुल पांडे, डॉ. अनीता मिश्रा, डॉ. सुमन त्रिपाठी सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में नवप्रवेशी छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed