फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Indira Gandhi's birth anniversary celebrated ceremoniously

समारोह पूर्वक मनाई गई इंदिरा गांधी की जयंती

Thu, 19 Nov 2020 09:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
Indira Gandhi's birth anniversary celebrated ceremoniously
गौरीगंज (अमेठी)। शहर स्थित केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय के साथ सभी ब्लॉक कार्यालयों पर गुरुवार को भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 103वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर गुरुवार को जिले में विविध आयोजन हुए। शहर स्थित केंद्रीय कार्यालय में उपाध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह तो मुसाफिरखाना में निजामुद्दीन चौहारे पर महासचिव संजय गुप्ता व जामो ब्लॉक कार्यालय में राजकरन त्रिपाठी की मौजूदगी में उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत को एक संपन्न राष्ट्र बनाने और विश्व शक्ति के रूप में प्रस्तुत करने का कार्य करने की बात कहते हुए उनके जीवन से सीख लेने की बात कही। कहा कि इंदिरा गांधी ने अंतिम क्षणों तक देश को मजबूत करने के साथ ही परमाणु परीक्षण, इसरो, बैंकों का राष्ट्रीयकरण, हरित क्रांति और श्वेत क्रांति के माध्यम से देश को मजबूत करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने इंदिरा गांधी के पद चिह्न पर चलकर समाज व देश को विकसित करने के साथ पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस मौके पर डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, सुनील सिंह, अनूप श्रीवास्तव, सोभनाथ यादव, रामबरन कश्यप, सर्वेश सिंह, अर्जुन पासी, मोहम्मद आसिफ, सुनील सिंह डब्लू व दीपक सिंह समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed