फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Increased crowd in OPD, 615 patients arrived

Amethi News: ओपीडी में बढ़ी भीड़, 615 मरीज पहुंचे

Sun, 21 May 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 21 May 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Increased crowd in OPD, 615 patients arrived
पारा चढ़ने के साथ बुखार, पेट दर्द, उल्टी-दस्त के मरीज बढ़े
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीगंज (अमेठी)। पारा चढ़ने के साथ ही मौसमी बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। संयुक्त जिला चिकित्सालय, सीएचसी-पीएचसी और निजी अस्पतालों में पेट दर्द, उल्टी-दस्त, खांसी, सर्दी व जुकाम तथा बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
संयुक्त जिला अस्पताल की ओपीडी में भारी भीड़ जुटने से डाॅक्टरों को दिखाने और काउंटर से दवा पाने में मरीजों व तीमारदारों को तमाम परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। सामान्य तौर पर 450 के करीब मरीज ओपीडी में आते हैं, लेकिन शनिवार को 615 मरीज अस्पताल पहुंचे। इनमें तमाम पेट दर्द के साथ मौसमी बुखार, जुकाम, खांसी व उल्टी-दस्त से पीड़ित थे। फिजीशियन कक्ष, बाल रोग विशेषज्ञ तथा सर्जन कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। इंजेक्शन कक्ष, पर्चा काउंटर व दवा वितरण कक्ष के बाहर भी काफी तादाद में मरीज अपनी बारी का इंतजार करते लाइन में लगे दिखे।
विज्ञापन


घर पहुंचने पर तत्काल न पिएं पानी

फिजीशियन डॉ. शुभम पांडेय ने बताया कि सावधानी बरतकर ही मौसमी बीमारियों से बचा जा सकता है। तापमान में वृद्घि हो रही है। इसका स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। घर से बाहर निकलते समय पानी पीकर निकलें। नींबू पानी लेते रहें। कड़ी धूप से घर पहुंचने पर तत्काल पानी न पिएं। कुछ देर आराम से बैठने के बाद ही पानी पिएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
ढीले कपड़े पहनें, ताजा भोजन करें

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. लईक-उल-जमा ने कहा कि शरीर को ढकें और पानी पीकर ही घर से निकलें। हल्के, ढीले-ढाले सूती वस्त्र पहनें ताकि शरीर तक हवा पहुंचती रहे। शुद्ध और ताजा भोजन ही करें। खुले में रखे खाद्य पदार्थों के सेवन से दूर रहें। जरूरत के अनुसार धूप के चश्मे लगा सकते हैं। संतरा व नींबू सहित अन्य रसवाले फलों का अधिक सेवन करना चाहिए।
इनसेट
खुद न लें दवा

फिजिशियन डॉ. अमित यादव ने बताया कि तापमान बढ़ने से पाचन और त्वचा संबंधी समस्याओं के साथ ही मौसमी फ्लू और संक्रमण, हीट स्ट्रोक, डायरिया, उल्टी, टाइफाइड, वायरल फीवर, आंखों का लाल होना, चक्कर आना, सिर में तेज दर्द की समस्या आम है। परेशानी होने पर खुद दवा न लें। अस्पताल में उपचार कराना चाहिए।

वर्जन
उपचार की है समुचित व्यवस्था

लगातार गर्मी बढ़ने से जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ी है। अस्पताल में दवाओं के साथ मरीजों की जांच व उपचार की समुचित व्यवस्था करते हुए नियमित निगरानी की जा रही है। मरीजों परेशानी न हो इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। -बद्री प्रसाद अग्रवाल] सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed