फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Inauguration of schemes worth crores on Deep festival

दीप पर्व पर करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण

Mon, 16 Nov 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of schemes worth crores on Deep festival
अमेठी। क्षेत्रीय विधायक व राज्यमंत्री सुरेश पासी ने दीप पर्व पर शुक्रवार को विधायक निधि से करोड़ों रुपये की लागत से बने महापुरुषों के गेट व स्ट्रीट लाइट का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने महापुरुषों को याद करने के साथ ही युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने व मौजूद सभी लोगों को दीप पर्व की बधाई दी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक व राज्यमंत्री सुरेश पासी शुक्रवार देर शाम कस्बे में पहुंचे। यहां गायत्री नगर तिराहे पर बाबा भीमराव अंबेडकर के नाम पर निर्मित द्वार का फीता काट कर लोकार्पण किया। साथ ही स्ट्रीट लाइट का भी बटन दबाकर शुभकामना दी।
विज्ञापन

इसी के साथ शुकुल बाजार हैदरगढ़ मार्ग पर स्थित पंडित अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर निर्मित गेट का लोकार्पण करते हुए कहा कि जगदीशपुर विधानसभा की कोई भी बाजार नहीं बचेगी जहां पर दूधिया प्रकाश की जगमगाहट ना हो। इसी क्रम में पांडेयगंज चौराहा, जैनब गंज बाजार, रामलीला मैदान व पुलिस स्टेशन पर लगी स्ट्रीट लाइटों का भी लोकार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जगदीशपुर विधानसभा के विकास के लिए जितना हो पाया मैंने किया। और करने का प्रयास कर रहा हूं। तथा केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के द्वारा कराए गए विकास कार्यों को भी गिनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed