फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   In front of the team, the shopkeeper poured flammable liquid on himself

Amethi News: टीम के सामने दुकानदार ने खुद पर उड़ेला ज्वलनशील द्रव्य

Sat, 12 Jul 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 12 Jul 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
In front of the team, the shopkeeper poured flammable liquid on himself
अमेठी। पशुपालन विभाग की भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंचे प्रशासनिक अमले को शुक्रवार दोपहर विरोध का सामना करना पड़ा। कार्रवाई के दौरान एक दुकानदार ने खुद पर ज्वलनशील द्रव्य उड़ेल लिया। राजस्वकर्मियों ने किसी तरह उसे रोका और बैरंग लौट गए। दुकानदार का कहना है कि कई अन्य लोगों ने भी कॉलेज के सामने अतिक्रमण कर रखा है। सिर्फ उसी की दुकान क्यों हटाई जा रही है।
विज्ञापन




रेभा गांव निवासी छोटेलाल मिश्र उर्फ छोटई आरआरपीजी कॉलेज के सामने बने एक कक्ष में लस्सी की दुकान चला रहे हैं। पशुपालन विभाग की ओर से संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की गई थी कि यह दुकान विभागीय भूमि पर बनी है। इसी के आधार पर नायब तहसीलदार प्रशांत कुमार व लेखपाल प्रभात सिंह की टीम दोपहर में अतिक्रमण हटाने पहुंची।
विज्ञापन



दुकानदार ने आरोप लगाया कि अन्य अतिक्रमण को छोड़ सिर्फ उसी के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी दौरान उसने खुद पर ज्वलनशील द्रव्य उड़ेल लिया और आग लगाने की चेतावनी दी। अधिकारियों ने सतर्कता दिखाते हुए उसे काबू में किया और किसी अनहोनी को टाल दिया। इसके बाद कार्रवाई स्थगित कर टीम लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोतवाली प्रभारी रवि कुमार सिंह ने बताया कि दुकानदार को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर तरल की प्रकृति का पता चलेगा। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।




जल्द हटेगा अतिक्रमण
एसडीएम आशीष सिंह ने बताया कि राजस्व टीम विभागीय आदेश पर कार्रवाई कर रही थी। युवक ने जानबूझकर बाधा उत्पन्न करने का प्रयास किया। जल्द ही पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed