{"_id":"65c29482ff8ebb110e0962ed","slug":"improve-the-arrangements-of-the-stadium-cdo-amethi-news-c-96-1-ame1002-113152-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेडियम की व्यवस्था को बनाएं बेहतर : सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेडियम की व्यवस्था को बनाएं बेहतर : सीडीओ
Wed, 07 Feb 2024 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 07 Feb 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में खेल प्रबंध व्यवस्था के लिए सुविधा की हकीकत देखने के लिए मंगलवार को सीडीओ ने निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई समेत खेल उपकरण के रख-रखाव की हकीकत देखी और खिलाड़ियों की तैयारियों में सहयोग करने के साथ उपकरण मुहैया करवाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीडीओ सूरज पटेल ने तरणताल में उपयोगी स्विच बोर्ड को कवर करने को कहा। उसके फिल्टर प्लांट मशीन को भी समय-समय पर प्रयुक्त करने का निर्देश दिया। टेबल टेनिस के लिए संबंधित खेल उपकरण आदि पर नियमानुसार व्यय करते हुए हाल स्वच्छ रखने के निर्देश क्रीड़ाधिकारी आनंद बिहारी श्रीवास्तव को दिए।
जिला क्रीड़ाधिकारी को परिसर के साथ-साथ कक्ष की भी साफ सफाई का कार्य समय-समय पर होता रहे, इसका विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
जिला क्रीड़ाधिकारी को परिसर के साथ-साथ कक्ष की भी साफ सफाई का कार्य समय-समय पर होता रहे, इसका विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।