फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Illegal liquor factory raided, liquor worth three lakhs recovered

तीन लाख कीमत की 450 लीटर अवैध शराब बरामद

Fri, 06 Nov 2020 09:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Illegal liquor factory raided, liquor worth three lakhs recovered
अमेठी। जिले की एसओजी व गौरीगंज थाने की पुलिस के संयुक्त अभियान में रोहसी बुजुर्ग गांव स्थित एक मकान के परिसर में संचालित अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ।
विज्ञापन

पुलिस ने बिक्री को जा रही तथा फैक्ट्री में तैयार 450 लीटर शराब के साथ बड़े पैमाने पर शराब तैयार करने की सामग्री व उपकरण बरामद किया। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार करते हुए बरामद शराब, सामग्री, उपकरण व एक बाइक को जब्त कर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जिले में बड़े पैमाने पर चल रहे अवैध मादक पदार्थ व शराब निर्माण तथा बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अभियान संचालित कर रही है। मुखबिर की सूचना पर गुरुवार रात सक्रिय गौरीगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार दुबे व एसओजी प्रभारी विनोद कुमार यादव रोहसी बुजुर्ग स्थित डॉ. राम सजीवन के मकान के पीछे स्थित बाउंड्रीवाल से घिरे एक परिसर में छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छापेमारी के दौरान पुलिस टीम को देख लोगों में भगदड़ मच गई। टीम ने दौड़ा कर दो लोगों को पकड़ा तो तीन लोग मौके से भाग निकले। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रायबरेली जिले के मिल एरिया थाने के चखापुर गांव निवासी शिव प्रकाश गुप्ता व अमवां गांव निवासी अंतिम सिंह तथा फरार अभियुक्तों की पहचान गौरीगंज थाने के चंदईपुर गांव निवासी प्रेमचंद्र, जयप्रकाश व धीरज के रूप में हुई।
पुलिस टीम को मौके से एक बुलेट के साथ 50 पेटियों में रखी 2,250 शीशी (450 लीटर अपमिश्रित शराब) के अलावा 8,675 खाली शीशी, पांच हजार बारकोड, 9,655 विभिन्न ब्रांड के लेबल, 20 लीटर स्प्रिट, सात शीशी सेंट, 2,980 ढक्कन तथा बंडल व टेप बरामद हुआ।

अपमिश्रित शराब व सामग्री बरामद करने के बाद पुलिस केस दर्ज वैधानिक कार्यवाही के साथ फरार तीन अभियुक्तों की तलाश में जुटी है। शुक्रवार को घटना का खुलासा करते हुए एसपी ने बताया कि जिले में ऐसे कारोबार के संचालन की सूचना मिलने पर टीमों को सक्रिय किया गया है। कहा कि बरामद शराब की बाजार कीमत तीन लाख रुपये है। कहा कि अपमिश्रित शराब बनाने वाले अमेठी समेत आसपास के कई जिलों में इसकी बिक्री करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed