{"_id":"60490b098ebc3ec39577e97e","slug":"illegal-arms-factory-caught-two-arrested-amethi-news-lko5689266105","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। जिले की स्वाट टीम व स्थानीय थाने की पुलिस ने पड़ोसी जिला सुल्तानपुर में एक अवैध फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने सात तमंचे व एक अद्घी के अलावा तमंचा बनाने का उपकरण भी बरामद किया है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांति पूर्वक निपटाया जा सके, इसके लिए एसपी के निर्देश पर जिले की स्वाट टीम व सभी थानों की पुलिस लगातार काम कर रही है। इस कोशिश में जुटी स्वाट टीम के प्रभारी विनोद कुमार यादव को मंगलवार शाम मुखबिर ने स्थानीय थाना क्षेत्र के बाबूगंज नहर के पास एक संदिग्ध के मौजूद होने की सूचना दी।
सक्रिय स्वाट टीम प्रभारी थाने के उपनिरीक्षक वीरेंद्र पांडेय व पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और संदिग्ध को दबोच लिया। पकड़े गए युवक की पहचान सूरज कुमार उर्फ लाला पासी निवासी नकदइयापुर मजरे कासिमपुर थाना जायस के रूप में हुई।
विज्ञापन
सूरज के पास से पुलिस को दो तमंचे मिले। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सत्तीदीन निवासी ग्राम राजापुर थाना कुड़वार जिला सुल्तानपुर के यहां से तमंचा लाकर बेचता है। पुख्ता सूचना के आधार पर टीम ने सत्तीदीन के घर में दबिश दी तो वहां पांच तमंचा व एक अद्धी के अलावा तमंचा बनाने का उपकरण भी बरामद हुआ। बुधवार दोपहर बाद एसपी दिनेश सिंह ने इसका खुलासा किया। इस मौके पर एएसपी विनोद कुमार पांडेय मौजूद रहे।