फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   If quality of the material used in construction work will be bad, money will be recovered

सामग्री की गुणवत्ता प्रभावित हुई तो होगी रिकवरी

Fri, 29 Jan 2021 10:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
If quality of the material used in construction work will be bad, money will be recovered
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में निर्माणाधीन परियोजनाओं को समय से पूरा कराने की कोशिश में जुटीं सीडीओ ने निर्माणाधीन आईटीआई व विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सीडीओ ने निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता का परीक्षण प्रयोगशाला से कराने का निर्देश दिया। कार्य की धीमी प्रगति पर जिम्मेदारों को फटकार लगाते हुए समय से मानक के अनुसार निर्माण पूरा नहीं होने पर कार्यदायी संस्था को रिकवरी करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

तिलोई ब्लॉक में 132 केवीए विद्युत सब स्टेशन व राजकीय आईटीआई तेंदुआ का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता कायम रहे तथा समय से निर्माण कार्य पूरा हो सके इसके लिए गुरुवार देर शाम सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने आईटीआई व विद्युत सब स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने कई स्थानों पर प्लास्टर उखड़वा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम दृष्टया गुणवत्ता से असंतुष्ट दिखीं सीडीओ ने जिम्मेदारों को निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता का परीक्षण प्रयोगशाला से कराने का निर्देश दिया। सीडीओ ने जिम्मेदारों को रिपोर्ट आते ही उन्हें अवगत कराने तथा रिपोर्ट में सामग्री की गुणवत्ता मानक विहीन मिलने पर कार्यदायी संस्था से रिकवरी कराने की चेतावनी दी है।

सीडीओ ने कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों को निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों का श्रम विभाग में पंजीकरण कराने, सभी की नियमित कोविड जांच कराने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से कराने का निर्देश दिया। सीडीओ ने समय से मानक के अनुसार निर्माण कार्य पूरा नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed