{"_id":"603925568ebc3ee93b72552b","slug":"if-illegal-cutting-of-trees-does-not-stop-then-action-will-be-taken-amethi-news-lko5669011157","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ों की अवैध कटान न रुकी तो होगी कार्रवाई : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ों की अवैध कटान न रुकी तो होगी कार्रवाई : डीएम
विज्ञापन
बाजार शुकुल (अमेठी)। स्थानीय ब्लॉक के एक हजार हेक्टेयर में फैले वन क्षेत्र में लगातार मिल रही पेड़ कटान की शिकायत पर शुक्रवार को डीएम खेममऊ पहुंच गए।
डीएम ने वन विभाग द्वारा संचालित नर्सरी स्थल का निरीक्षण कर पेड़ कटान पर अंकुश लगाने का निर्देश डीएफओ को दिया। पॉली गांव में मशरूम खेती कर रहे किसान के खेत पहुंचकर विस्तार से जानकारी भी ली।
वन सीओ दिनेश बडोला ने डीएम को बताया कि खेममऊ प्रथम में चार लाख 12 हजार 425 तथा खेममऊ द्वितीय में एक लाख 20 हजार 348 शीशम, सागौन, आम, जामुन, कैथा, आंवला, महुआ, यूकेलिप्टस प्रजाति के पौधे तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
डीएम ने डीएफओ बीके पांडेय से वन क्षेत्र में लगातार मिल रही अवैध कटान को रोकने का निर्देश दिया। अवैध कटान करने वालों को चिह्नित कर पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर पूरी तरह रोक लगाने को कहा।
बावजूद इसके कटान पर अंकुश नहीं लगने तथा विभागीय व पुलिस की संलिप्तता मिलने पर संबंधित के खिलाफ केस दर्ज कराते हुए विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी। यहां से निकल कर डीएम पॉली गांव निवासी देश दीपक के खेत पहुंचकर उनकी मशरूम की खेती का निरीक्षण किया।
डीएम ने किसान से मशरूम तैयार करने में आने वाले खर्च व परेशानियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव, वन दरोगा राम दुलारे मिश्र समेत वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।