फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   I stood in line for five hours, but still didn't get a cylinder.

Amethi News: पांच घंटे लाइन में लगे, फिर भी नहीं मिला सिलिंडर

Fri, 13 Mar 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 13 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
I stood in line for five hours, but still didn't get a cylinder.
अमेठी में पुलिसकर्मी की मौजूदगी में वितरित हो रहा गैस सिलिंडर। संवाद
अमेठी। शहर में गैस सिलिंडर की कमी से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को दुर्गापुर रोड स्थित प्रकाश गैस एजेंसी पर सुबह से ही सिलिंडर लेने वालों की लंबी कतार लग गई। कई लोग करीब पांच घंटे तक लाइन में खड़े रहे, मगर नंबर आने से पहले ही सिलिंडर का स्टॉक खत्म हो गया। सिलिंडर वितरण के दौरान पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन



सुबह करीब नौ बजे से ही उपभोक्ता एजेंसी के बाहर लाइन में लग गए थे। दोपहर करीब एक बजे एक छोटी गाड़ी से 75 सिलिंडर एजेंसी पर पहुंचे। वितरण शुरू होते ही आधे घंटे के भीतर स्टॉक खत्म हो गया। उस समय एजेंसी के बाहर 200 से अधिक लोग कतार में खड़े थे। ऐसे में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन



लाइन में लगी शबनम ने बताया कि सुबह से सिलिंडर लेने के लिए खड़ी थीं, मगर जब नंबर आया तब तक स्टॉक समाप्त हो चुका था। घर में खाना बनाने की समस्या खड़ी हो गई है। सरिता देवी ने बताया कि छोटे बच्चों के साथ कई घंटे तक लाइन में खड़ी रहीं, फिर भी गैस नहीं मिल सकी। रामकुमार ने बताया कि कई दिनों से सिलिंडर नहीं मिल रहा है। राजेश यादव ने कहा कि कामकाज छोड़कर सिलिंडर लेने पहुंचे थे, मगर यहां भी निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed