फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   I don't want a chair, I love Sanatan: Rakesh Pratap

कुर्सी नहीं चाहिए, मुझे सनातन प्यारा है : राकेश प्रताप

Tue, 01 Jul 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 01 Jul 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
I don't want a chair, I love Sanatan: Rakesh Pratap
समाजवादी पार्टी से निष्कासन के बाद क्षेत्र में आए विधायक राकेश प्रताप सिंह का स्वागत करते समर्थ
अमेठी सिटी। समाजवादी पार्टी से निष्कासन के बाद गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह सोमवार को पहली बार अपने क्षेत्र में पहुंचे। इन्हौना से मुसाफिरखाना तक समर्थकों ने जगह-जगह फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन



राज्यसभा चुनाव में पार्टी लाइन से अलग जाकर मतदान करने के बाद सपा से निष्कासित हुए विधायक के स्वागत में समर्थकों की भीड़ रही। भाले सुल्तान पार्क में जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि अगर रामचरित मानस जलाने पर तालियां बजाता, धर्म के अपमान पर मौन रहता तो आज भी सपा में होता। मैं धर्म के सम्मान के लिए राजनीति छोड़ सकता हूं। कुर्सी नहीं चाहिए, मुझे सनातन प्यारा है। उन्होंने सपा नेतृत्व पर जातिवाद और हिंदू विरोधी मानसिकता फैलाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन



विधायक ने कहा कि मैं रहूं या न रहूं, लेकिन सनातन और अमेठी की जनता के सम्मान के लिए हमेशा आवाज उठाऊंगा। विधायक ने सपा नेतृत्व पर संविधान की अनदेखी और धर्म विरोधी सोच का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बिना पक्ष जाने निष्कासन किया गया, जबकि जवाब का अवसर तक नहीं दिया गया। सपा अब समाज तोड़ने का कार्य कर रही है। प्रेमशाह और मठा भुसुंडा में भी समर्थकों ने गुलदस्ते और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन






राजनीतिक हलकों में बढ़ी हलचल
राकेश प्रताप के भाजपा के प्रति रुख ने राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। क्षेत्र में यह चर्चा आम है कि वे अगला चुनाव भाजपा से लड़ सकते हैं। समर्थकों का कहना है कि दल कोई भी हो, विधायक का जनाधार अडिग है।





बुलडोजर से बरसाए फूल
सिंहपुर। इन्हौना में समर्थकों ने विधायक का स्वागत बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर किया। ब्लॉक प्रमुख तिलोई की अगुवाई में सैकड़ों ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। भीड़ को देख विधायक भावुक हो उठे और हाथ जोड़कर आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed