फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Husband's friend threw chemical on woman and daughter, arrested

Amethi News: पति के दोस्त ने महिला व बेटी पर फेंका था केमिकल, गिरफ्तार

Fri, 19 Jan 2024 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 19 Jan 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Husband's friend threw chemical on woman and daughter, arrested
अमेठी सिटी। गौरीगंज थाने के सुभावतपुर में तीन साल की बच्ची के साथ सो रही महिला पर केमिकल फेंकने के मामले का बृहस्पतिवार को पुलिस ने खुलासा किया है। मामूली विवाद में पति के दोस्त ने बैटरी का पानी फेंका था। आठ दिन बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गौरीगंज थाने के सुभावतपुर निवासी तेजभान की पत्नी भानमती अपने तीन साल की बेटी अंशी के साथ नौ जनवरी की रात सो रही थी। तभी उस पर केमिकल फेंककर मोबाइल लूट लिया था। इसमें घायल महिला व बच्ची को रायबरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सर्विंलांस सेल व अन्य एजेंसियों की जांच के बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने घटना में आरोपी अमरनाथ उर्फ राजू को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन



इस तरह की थी वारदात
- पुलिस ने बताया कि जायस थाने के मौलवी कला गांव निवासी अमरनाथ उर्फ राजू महिला के पति तेजभान का दोस्त है। राजू ने बताया कि तेजभान से मामूली कहासुनी से नाराज होकर उसने जायस कस्बा स्थित नजीर अहमद की दुकान से ई-रिक्शा की बैट्री में डालने वाला पानी खरीदा। इसके बाद बाइक से रात में गांव पहुंच महिला के ऊपर फेंककर मोबाइल लेकर भाग गया था। उसने मोबाइल फोन गौरीगंज के लोदी बाबा नाला के पास फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed