फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   husband killed his wife by beating her with stick in mutual dispute In Amethi

UP News: मामूली कहासुनी में पति ने पार की क्रूरता की हदें, पत्नी पर मरने तक बरसाई लाठी; दहल गए लोगों के दिल

Tue, 15 Jul 2025 10:35 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 15 Jul 2025 10:35 AM IST
सार

अमेठी में मामूली कहासुनी में पति ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। पत्नी पर तब तक लाठी बरसाई जब तक कि वह मर नहीं गई। घटना से लोगों के दिल दहल गए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
husband killed his wife by beating her with stick in mutual dispute In Amethi
प्रेमलता की फाइल फोटो, बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के अमेठी में सोमवार की रात आपसी विवाद में पति ने लाठी से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर दी। घटना से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। आगे की कार्रवाई की जा रही है।   

विज्ञापन


घटना शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के पूरे नजर अली गांव की है। गांव निवासी राजकुमार गौतम का रात करीब 11.30 बजे में किसी बात को लेकर अपनी पत्नी प्रेमलता (40) से विवाद शुरू हो गया। आक्रोशित राजकुमार ने पत्नी पर लाठी बरसानी शुरू कर दिए। पत्नी चीखती रही लेकिन उसे दया ना आई। धीरे-धीरे चीख शांति में बदल गई। कुछ ही देर में प्रेमलता की सांसें थम गईं। 
विज्ञापन




घरवालों ने देखा तो जिंदगी की आस में घायल को लेकर अस्पताल की तरफ भागे। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के मौत की पुष्टि कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घरवालों से बात करके जानकारी जुटाई। आरोपी पति राजकुमार को हिरासत में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार ने बताया कि प्रेमलता की हत्या के आरोप में पति को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। साक्ष्यों और परिस्थितियों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। बताया गया कि पति-पत्नी में पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed