{"_id":"6a57dcc371f0ce0f7908ed04","slug":"husband-and-wife-riding-a-motorcycle-died-in-a-road-accident-amethi-news-c-96-1-ame1016-170843-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सड़क हादसे में बाइक सवार पति और पत्नी ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सड़क हादसे में बाइक सवार पति और पत्नी ने दम तोड़ा
Thu, 16 Jul 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर ट्रॉमा सेंटर परिसर में गमगीन परिजन। -स्रोत : स्थानीय
जगदीशपुर। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर कमरौली के रोड नंबर चार के पास बुधवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार सिंदुरवा निवासी इंद्रभान (40) और उनकी पत्नी कृष्णा देवी (38) की माैत हो गई। हादसे से कुछ देर तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने यातायात सुचारु कराते हुए जांच शुरू कर दी है।
इंद्रभान बुधवार को जाफरगंज बाजार से सब्जी खरीदकर पत्नी कृष्णा देवी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। रोड नंबर चार के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन की चपेट में उनकी बाइक आ गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक वाहन लेकर मौके से निकल गया।
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को ट्रॉमा सेंटर, जगदीशपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने इंद्रभान को मृत घोषित कर दिया। कृष्णा देवी की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया जहां देर रात उनकी भी माैत हो गई। घटना के बाद हाईवे पर दोनों ओर कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन
पुलिस ने सड़क पर बिखरा सामान हटवाकर यातायात सुचारु कराया। थाना प्रभारी मुकेश पटेल ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग के आधार पर अज्ञात वाहन की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इंद्रभान ने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन वाहन के नीचे आने से उनकी मौत हो गई।
-- -- -- -- -- -- -
मौत की खबर सुन बिलख पड़े बच्चे
सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। बेटे प्रदीप वर्मा और कुलदीप वर्मा के साथ बेटियां हेमलता, प्रेमलता और कोमल बिलख-बिलख कर रोने लगीं। परिजनों ने बताया कि करीब एक माह पहले बड़े बेटे कुलदीप भी सड़क हादसे में घायल हो गए थे, जिनका अभी उपचार चल रहा है।