{"_id":"66f9b8850571dc733b00c2a5","slug":"ht-line-damaged-due-to-falling-tree-traffic-remained-closed-for-an-hour-amethi-news-c-96-1-ame1002-126590-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पेड़ गिरने से एचटी लाइन क्षतिग्रस्त, एक घंटे बंद रहा आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पेड़ गिरने से एचटी लाइन क्षतिग्रस्त, एक घंटे बंद रहा आवागमन
Mon, 30 Sep 2024 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 30 Sep 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुसाफिरखाना (अमेठी)। थाना क्षेत्र के पूरे ठकुराइन गांव के पास बारिश के चलते बबूल का पेड़ हाईटेंशन लाइन पर गिर गया। इससे न केवल विद्युत तार बल्कि एक ट्रांसफार्मर भी टूटकर सड़क पर गिर गया। इससे करीब एक घंटे तक सड़क पर आवागमन बंद रहा। सूचना के बाद पहुंचे बिजली विभाग के कर्मियों ने मरम्मत कर आवागमन बहाल किया और बिजली आपूर्ति शुरू कराई।
कादूनाला-थौरी मार्ग पर स्थित पूरे ठकुराइन गांव के पास सड़क किनारे खड़ा बबूल का पेड़ लगातार हो रही बारिश के कारण जमीन धंसने से जड़ सहित उखड़कर हाईटेंशन लाइन पर गिर गया, जिससे न केवल हाईटेंशन लाइन के तार टूटकर सड़क पर गिर गए, बल्कि इसके झटके से कुछ दूरी पर स्थित 63 केवीए ट्रांसफार्मर भी खंभा सहित सड़क पर गिर गया। इससे लगभग एक घंटे तक सड़क पर आवागमन प्रभावित रहा।
इसकी सूचना ग्रामीणों ने विद्युत विभाग को दी। करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे लाइनमैन ने तारोें को हटाकर आवागमन शुरू कराया। इस दौरान ग्रामीणों को बिजली आपूर्ति नहीं होने से परेशानी हुई और मार्ग से आवागमन करने वाले लोगों को मार्ग बदल कर गुजरना पड़ा।