फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Hostel Amethi defeated Azamgarh 33-20

Amethi News: छात्रावास अमेठी ने आजमगढ़ को 33-20 से हराया

Wed, 10 Dec 2025 11:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Hostel Amethi defeated Azamgarh 33-20
आंबेडकर स्टेडियम में कबड्डी खेलते ​​खिलाड़ी। - फोटो : गुलहरिया गांव से अधारीपुरवा जाने वाला जर्जर मार्ग।
अमेठी। डाॅ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में बुधवार को प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन 10 लीग मैच खेले गए। खेल निदेशालय के निर्देश पर आयोजित इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर की टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन

दूसरे दिन उद्घाटन जॉइंट सेक्रेटरी गाजीपुर मो. अकरम, बागपत सत्येंद्र कुमार, अंतरराष्ट्रीय एशियन गोल्ड मेडलिस्ट मेरठ किरन पाल, अध्यक्ष जिला कबड्डी संघ गौतमबुद्धनगर जितेंद्र नागर और महासचिव कबड्डी एसोसिएशन राजेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। दूसरे दिन पहले लीग मैच में सहारनपुर ने आगरा को 39-19 से हराया, मेरठ ने गोरखपुर को 38-17 से मात दी, मुरादाबाद ने लखनऊ को 37-09 से हराया, वाराणसी ने अयोध्या को 30-20 से हराया, मिर्जापुर ने चित्रकूट को 28-06 से हराया, अयोध्या ने झांसी को 30-28 से पराजित किया, छात्रावास अमेठी ने आजमगढ़ को 33-20 से हराया, बस्ती ने कानपुर को 35-16 से शिकस्त दी।
विज्ञापन

आगरा ने मिर्जापुर को 28-26 से हराया। वहीं आखिरी प्रतियोगिता में सहारनपुर ने अयोध्या को 36-11 से हराया। इस प्रतियोगिता का फाइनल 11 दिसंबर को खेला जाएगा। इस मौके पर आब्जर्वर पूनमलता, उपक्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद, मो. मोसर्रफ खां सुरेश कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार, मो. अकरम, जितेंद्र कुमार नागर, शराफत अली, अवनीश राय, संजय पाल, राजेश कुमार यादव, रूबलाल, रामपाल, प्रशांत सिंह, अमित यादव, धीरज प्रसाद, विनीत पटेल, छविनाथ राजभर, जय शंकर पांडेय, संदीप कुमार, रघुपति यादव, अनिल कुमार , रामआसरे यादव, शिवकुमार मौर्य, मो. नदीम, मो. आरिफ, लबली तिवारी, मोना सिन्हा, डॉ. अब्दुल हमीद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed