{"_id":"673b9bff669fe05c460e3a76","slug":"hospital-gets-42-bed-ward-treatment-will-be-better-amethi-news-c-96-1-ame1008-129684-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अस्पताल को मिला 42 शैया का वार्ड, बेहतर होगा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अस्पताल को मिला 42 शैया का वार्ड, बेहतर होगा इलाज
Tue, 19 Nov 2024 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 19 Nov 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिला अस्पताल परिसर में 1.13 करोड़ की लागत से निर्मित 42 शैया का वार्ड बनकर तैयार हो गया है। कार्यदायी संस्था ने निर्माण कार्य पूरा हो जाने पर वार्ड का हैंडओवर स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया है। वार्ड में नर्सिंग स्टेशन व आक्सीजन पाइप लाइन का कार्य पूरा होने के बाद मरीजों की भर्ती शुरू हो जाएगी। इससे अस्पताल में आने वाले मरीजों को इलाज की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
गौरीगंज के असैदापुर स्थित जिला अस्पताल परिसर में 42 शैया वार्ड निर्माण को लेकर शासन की ओर से 1.33 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई थी। इससे कार्यदायी संस्था सीएनडीएस की ओर से दो ब्लॉक में 42 शैया का वार्ड तैयार किया गया है। जिसमें एक ब्लॉक में 30 शैया का और दूसरे ब्लाॅक में 12 शैया का वार्ड बना है। कार्यदायी संस्था की ओर से दोनों ब्लॉकों में तैयार किए गए वार्डों का हैंडओवर स्वास्थ्य विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। इन वार्डों में नर्सिंग स्टेशन व आक्सीजन पाइप लाइन का कार्य पूरा होते ही मरीजों की भर्ती कर इसका संचालन शुरू होगा।
इसके संचालन से जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को इलाज की और बेहतर सुविधाएं मिलेगी। सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि कोविड के समय बच्चों के लिए इस वार्ड के निर्माण को लेकर स्वीकृति प्रदान की गई थी। जल्दी वार्ड में मरीजों की भर्ती कर इसका संचालन शुरू कराया जाएगा। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि 42 शैया का वार्ड विभाग को हैंडओवर हो गया है। वार्ड में नर्सिंग स्टेशन व आक्सीजन पाइप लाइन का कार्य कराया जाना है। जल्दी इसे भी पूरा करा लिया जाएगा।