Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Homes and courtyards illuminated by the light of lamps

Amethi News: दीपों की रोशनी से जगमगाए घर-आंगन

Wed, 11 Nov 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 11 Nov 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Homes and courtyards illuminated by the light of lamps
 सिंहपुर के सेमरौता में दिवाली पर फुलझड़ी जलाती महिलाएं। -संवाद
अमेठी सिटी। दिवाली पर रविवार शाम ढलते ही जिलेभर में रोशनी का उत्सव शुरू हो गया। घरों की चौखट से लेकर छतों और आंगन तक दीपों की कतारें सज गईं। रंग-बिरंगी झालरों की रोशनी से मकान जगमगा उठे। कहीं फूलों से सजे दरवाजे नजर आए तो कहीं आकर्षक रंगोलियों ने त्योहार की रौनक बढ़ाई। शाम होते ही दीपों की लौ से घर-आंगन रोशन हो उठे।
विज्ञापन


गणेश-लक्ष्मी पूजन के बाद लोगों ने दीप जलाकर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद आतिशबाजी का दौर शुरू हुआ तो आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से चमक उठा। दिवाली की तैयारियां सुबह से ही घरों में दिखाई देने लगी थीं। महिलाओं ने सफाई के बाद दरवाजों पर बंदनवार लगाए। आंगन और चौखट पर रंगोली सजाई गई।
विज्ञापन


बच्चों ने भी घरों को सजाने में परिवार के सदस्यों का हाथ बंटाया। शाम होते ही घरों की बालकनी, छत और मुख्य दरवाजों पर लगी झालरें जगमगाने लगीं। मिट्टी के दीयों में तेल और बाती डालकर उन्हें घरों के बाहर, तुलसी चौरे और छतों पर सजाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुभ मुहूर्त में परिवार के सदस्यों ने भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की। फल, फूल, मिठाई और पूजन सामग्री अर्पित कर परिवार की खुशहाली की कामना की। पूजा के बाद लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर पर्व की बधाई दी। बच्चों और युवाओं में नए कपड़े पहनकर त्योहार मनाने का उत्साह दिखा।

पूजन के बाद घरों के बाहर आतिशबाजी शुरू हो गई। बच्चों ने फुलझड़ी, अनार और चकरी जलाकर खुशियां मनाईं। युवाओं ने पटाखे चलाए तो आसमान में रंग-बिरंगी रोशनी फैल गई। कई जगह छोटे पैराशूट भी उड़ाए गए। उनकी रोशनी देखकर बच्चे उत्साहित नजर आए। देर रात तक पटाखों की आवाज गूंजती रही।

ग्रामीण क्षेत्रों और कस्बों में भी दीपावली की रौनक छाई रही। मंदिरों में दीप जलाकर पूजा की गई। घरों में बने पकवान और मिठाइयां बांटकर लोगों ने पर्व की खुशियां साझा कीं। हर तरफ दीपों की चमक और आतिशबाजी के बीच दीपावली का उल्लास दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed