फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   High tension line passing over 93 council schools

Amethi News: 93 परिषदीय स्कूलों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन

Mon, 31 Jul 2023 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
High tension line passing over 93 council schools
गौरीगंज (अमेठी)। जिले के 93 परिषदीय स्कूलों के ऊपर से बिजली की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। ऐसा नहीं है कि मामले की जानकारी विभाग को नहीं है। जानकारी के बाद भी बेसिक शिक्षा विभाग ने पावर काॅर्पोरेशन से पत्राचार कर अपना पल्ला झाड़ लिया है।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न विकास खंडों के 93 स्कूलों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरी है। कई बार इसको हटाने के लिए लिखापढ़ी की गई लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। परिषदीय स्कूलों के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन के जर्जर एवं लटकते तारों को अब तक नहीं हटाया जा सका। इससे स्कूल में पढ़ने वाले नौनिहालों से लेकर शिक्षक तक भयभीत रहते हैं। तेज हवा और बारिश के समय स्पार्किंग होने पर समस्या और बढ़ जाती है। विद्यालय भवनों के ऊपर झूल रहे बिजली के तार हटवाने में कोई भी दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है।
विज्ञापन





इन स्कूलों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन
बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा पावर काॅर्पोरेशन को भेजे गए पत्र में शाहगढ़ के पनियार व हरिहरपुर, जगदीशपुर के लखनीपुर, हरपालपुर, शाहपुर, गडेरियाडीह, पूरे दीना पाठक, अतवारा, दुलारीनगर, नहरपुर, उरुवा, पूरबगांव द्वितीय, सिठौली, जगदीशपुर द्वितीय, डूडेहरी, पूरे शोहरत सिंह, पिसियावां, गूगेमऊ, सिधियावां, बरहौली, मद्दूपुर व पालपुर, तिलोई के पूरे लाल मिश्र, राजामऊ, पठखौली, नसरतपुर, उत्तरपारा, पूरे रानी, बसंतपुर, गोकुला, रामनगर, खानपुर प्रथम, पूरे वैसन, तिलोई द्वितीय, धंहुआ, छतहुआ व पूरे गुलाम सिंह, बहादुरपुर के पूरे जमादार, किशुनपुर कवाई, पूरे सरजू, पूरे सूबेदार प्रथम, बघैल, फरीदपुर परवर, कासिमपुर, धनापुर पांडेय व मुबारक मुखेतिया, अमेठी में अमहा, बरीटोला व बाहापुर, शुकुलबाजार के खालिस बाहरपुर, पारा, तेंदुआ, रोशनलाल का पुरवा, मवैया, बदलगढ़, जाखा सैदपुर, केशवपुर, कनकूपुर, पूरे जबर, मानशाहपुर, चांदीपुर, मुसाफिरखाना प्रथम, मांझगांव व खरगीपुर, भादर में भादर प्रथम व द्वितीय, विशुनदासपुर, ढेमा जामो के पूरे आधार दुबे, मठिया बाबूपुर, रेसी, पूरे उदित व नंदमहर, संग्रामपुर के टिकरिया, कोटवा, शंकरपुर, मुहीबशाह, बड़गांव, सरैया व करनाईपुर, तथा गौरीगंज के पचेहरी, मिश्रौली, पहाडग़ंज, पूरे गौरन, सैंठा, संपतपुर, गढ़ामाफी प्रथम, ऐंठा, पूरे शिवादास गुडुर, भवनशाहपुर व ओरीपुर सुरौली परिषदीय स्कूल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



37 स्कूलों में तार हटाने का भेजा गया प्रस्ताव
सर्वे रिपोर्ट में 37 स्कूलों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरने का मामला सामने आया है। पावर काॅर्पोरेशन की ओर से इन स्कूल परिसरों से तार हटाने के लिए 40 लाख 23 हजार 208 रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्तावित धनराशि की शासन से डिमांड की गई है। शासन से धनराशि मिलने के बाद पावर काॅर्पोरेशन के खाते में भुगतान कर परिसर से लाइन शिफ्टिंग कराई जाएगी।
56 स्कूलों में निर्माण के बाद बिछाई गई लाइन
बेसिक शिक्षा विभाग की सर्वे रिपोर्ट में 56 परिषदीय स्कूल ऐसे हैं जहां निर्माण के बाद प्रस्ताव कार्पोरेशन की ओर से लाइन बिछाई गई है। इन स्कूलों से लाइन शिफ्टिंग के लिए पावर काॅर्पोरेशन को पत्र भेजा गया है। इन स्कूलों की लाइन शिफ्टिंग में खर्च होने वाली धनराशि का वहन पावर काॅर्पोरेशन को करना है।

शिफ्टिंग का देना होता है चार्ज
अधीक्षण अभियंता ललित कृष्ण ने बताया कि विद्युत लाइन किसी भी भवन के ऊपर से नहीं गुजारी जाती है। लाइन शिफ्टिंग चार्ज देने का प्राविधान है। बेसिक शिक्षा विभाग को लाइन शिफ्टिंग के पहले अनुमानित लागत का प्रस्ताव तैयार कर धनराशि जमा करनी होगी। शिफ्टिंग चार्ज जमा होते ही नियमानुसार स्कूल परिसर से लाइन शिफ्ट करा दी जाएगी।


किया जा रहा पत्राचार
परिषदीय स्कूलों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन हटाने के लिए पावर काॅर्पोरेशन को लगातार पत्र भेजा जा रहा है। सितंबर 2021 से लगातार पत्र भेजकर लाइन शिफ्टिंग करने का अनुरोध किया गया है। पावर काॅर्पोरेशन की ओर से 36 स्कूलों में लाइन शिफ्टिंग के लिए शुल्क निर्धारित किया गया है। शासन से शुल्क की मांग की है। शुल्क मिलने के बाद भुगतान कर लाइन शिफ्टिंग कराई जाएगी। - संजय कुमार तिवारी, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed