फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   heir also get the benefit of pm kisan samman nidhi profit

वारिस को मिलेगा पीएम किसान सम्मान योजना का लाभ

Mon, 14 Jun 2021 10:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
heir also get the benefit of pm kisan samman nidhi profit
गौरीगंज (अमेठी)। किसानों को आर्थिक परेशानी से बचाने के लिए संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का लाभ अब वारिस को भी मिलेगा। अब तक किसान की मौत के बाद किस्त रोक दी जाती थी।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने विभाग को पत्र जारी कर योजना से आच्छादित किसान की मौत होने पर उसके वारिस का चयन व सत्यापन कर पोर्टल पर डाटा अपलोड करते हुए योजना की किस्त निर्गत कराने को कहा है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत चयनित किसानों को तीन किस्तों में छह हजार रुपये प्रति वर्ष दी जाती है। अब तक किसान की मौत के बाद किस्त रोक दी जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने इस नियम में बदलाव करते हुए योजना का लाभ अब चयनित किसान की मौत के बाद उनके वारिस को मुहैया कराने का निर्णय लिया है। शासन स्तर पर निर्णय होने के बाद प्रमुख सचिव कृषि डॉ. देवेश चतुर्वेदी ने डीएम व कृषि विभाग को पत्र जारी किया है।
पत्र में किसान के मौत की सूचना के बाद आगामी किस्त को बाधित कर विभाग के फील्ड अधिकारी व तहसील प्रशासन को सूची प्रेषित की जाएगी। सूची के बाद राजस्व कर्मी खतौनी मेें वारिस का अंकन करेंगे तो विभागीय कर्मी वारिस का सत्यापन कर रिपोर्ट प्रेषित करेंगे।
रिपोर्ट मिलने के बाद यदि वारिस चयन में कोई विवाद नहीं होगा तो सूचना पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। रिपोर्ट अपलोड होने के बाद वारिस को योजना से आच्छादित किया जाएगा।
प्रमुख सचिव का पत्र मिलने के बाद कृषि विभाग योजना में मृत किसानों की सूचना संकलित करने के साथ ही निर्देशों के अनुसार वारिस को आच्छादित कराने की कोशिश में जुट गया है।

जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि मृत किसानों को चिह्नित करने के बाद वारिस का आधार कार्ड, बैंक पास बुक तथा स्वयं की ओर से घोषित प्रमाण पत्र प्राप्त कर उन्हें योजना से लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed