{"_id":"6a6f98b9e097bfeeaf0932bd","slug":"heatwave-disrupts-daily-life-impact-on-business-and-agriculture-amethi-news-c-96-1-ame1002-172410-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: गर्मी से जनजीवन बेहाल, कारोबार और खेती पर असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: गर्मी से जनजीवन बेहाल, कारोबार और खेती पर असर
Mon, 03 Aug 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में गर्मी और उमस का प्रकोप लगातार बना हुआ है। तेज धूप और हवा में अधिक नमी के कारण लोगों को दिनभर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसका असर जनजीवन के साथ व्यापार, खेती-किसानी और दैनिक कामकाज पर भी दिखाई दे रहा है।
रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन तत्काल गर्मी और उमस से राहत मिलने के संकेत नहीं हैं।
गौरीगंज निवासी व्यापारी रमेश कुमार ने बताया कि दोपहर के समय बाजारों में ग्राहकों की संख्या घटने से कारोबार प्रभावित हो रहा है। किसान रामलाल ने कहा कि पर्याप्त बारिश नहीं होने से खेतों में नमी बनाए रखना मुश्किल हो रहा है, जिससे सिंचाई पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
गृहिणी सीमा देवी ने बताया कि उमस के कारण घर के दैनिक कार्य करना भी कठिन हो गया है। वहीं, मजदूर राजेश कुमार ने कहा कि तेज गर्मी में लंबे समय तक खुले में काम करना चुनौती बन गया है। लोगों को अब अच्छी बारिश का इंतजार है, ताकि गर्मी और उमस से राहत मिल सके।