फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Hearing problems of people, instructions given for early disposal

सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न भादर क्षेत्र पंचायत की बैठक

Wed, 30 Sep 2020 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Hearing problems of people, instructions given for early disposal
अमेठी। ब्लॉक सभागार में बुधवार को क्षेत्र पंचायत की वर्चुअल बैठक हुई। इसमें क्षेत्र पंचायत की ओर से कराए गए कार्यों की पुष्टि करने के साथ ही शासन से संचालित कल्याणकारी व विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख कृष्ण कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्राम प्रधान तथा सदस्य क्षेत्र पंचायत समेत 34 लोगों ने हिस्सा लिया। बैठक में पहले पूर्व में क्षेत्र पंचायत द्वारा कराए गए कार्यों की पुष्टि की गयी। पुष्टि के बाद प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री आवास योजना पर विचार से चर्चा करते हुए पंचम राज्य वित्त और 15वें वित्त आयोग के साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन पर विचार विमर्श कर उन्हें मूर्त रूप दिए जाने के लिए जिम्मेदारों को दिशा निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

वृद्धावस्था, निशक्त, विधवा पेंशन के अलावा प्रसाधन निर्माण आदि पर विचार विमर्श किया गया। इसके बाद उपस्थित सदस्य क्षेत्र पंचायत और ग्राम प्रधानों से कार्ययोजना ली गई। बैठक में मौजूद विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह ने लोगों की समस्याओं को सुना और शीघ्र निस्तारण का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मौजूद बीडीओ हरिश्चंद्र सिंह ने कहा कि सभी ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों से कार्ययोजना ली गई है। इसकी फीडिंग कराने के बाद कार्यों को स्वीकृत कर विकास कार्य संपादित कराया जाएगा। इस अवसर मौके पर बीईओ केपी शुक्ला, बीडीसी प्रवीण सिंह रिंकू, पवन ओझा, अनिल सिंह, रघुवंश सिंह, अभय प्रताप सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed