फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Health fair held at all 30 PHCs in the district

जिले की सभी 30 पीएचसी पर लगा स्वास्थ्य मेला

Sun, 09 Feb 2020 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Health fair held at all 30 PHCs in the district
अमेठी। शासन के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से रविवार को जिले के 30 पीएचसी पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। गौरीगंज के भटगवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह दस बजे जिलाधिकारी ने मेले का शुभारंभ करते हुए इलाज के लिए लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर कई पात्रों को गोल्डन कार्ड वितरित किया।
विज्ञापन

शासन ने स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाते हुए आमजनों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने, रोगों की रोकथाम के लिए रोग को प्रारंभिक स्तर पर चिह्नित कर बेहतर इलाज का प्रबंध सुनिश्चित कराने का निर्णय लिया है। प्रदेश सरकार ने इसके तहत समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

मुख्य सचिव राजेंद्र प्रसाद तिवारी के निर्देश पर सीएमओ डॉ. आरएम श्रीवास्तव ने नौ फरवरी को जिले के समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित कराया। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने रविवार सुबह दस बजे गौरीगंज के भटगवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेले का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने मेले में इलाज के लिए लगाए गए स्टालों का निरीक्षण करने के साथ ही कई लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड भी वितरित किया। डीएम ने मेले में आए लोगों का इलाज करने के साथ ही उन्हें संचारी रोग की रोकथाम का उपाय बताने व गोल्डेन कार्ड बनाने तथा वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
स्वास्थ्य मेले में चिकित्सकों ने गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को चिह्नित किया। उनकी स्क्रीनिंग व यथोचित स्तर पर संदर्भन व फॉलोअप की व्यवस्था की गई। अन्य मरीजों को चिकित्सीय परामर्श, टीकाकरण, जांच व दवा देने के साथ गर्भावस्था व प्रसव कालीन सावधानी तथा तंबाकू सेवन रोकने के प्रति जागरूक किया गया।

सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि मेले में उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मुख, स्तन व सर्वाइकल कैंसर के मरीजों की स्क्रीनिंग व यथोचित स्तर पर संदर्भ और फॉलोअप की व्यवस्था रही। मेले में लोगों को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना की जानकारी देने के अलावा गोल्डन कार्ड बनाकर वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed