{"_id":"5f8c727b8ebc3eefbc77ec9b","slug":"health-department-cautious-about-family-planning-amethi-news-lko5459369125","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार नियोजन को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार नियोजन को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। तेजी से बढ़ रही आबादी पर अंकुश लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार सतर्क है। शासन के निर्देश पर न सिर्फ लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है बल्कि सभी सरकारी अस्पतालों में गर्भ निरोधक सामग्री का वितरण भी किया जा रहा है।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी शालू गुप्ता ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले का स्वास्थ्य विभाग इस दिशा में लगातार प्रयासरत है। लोगों को इस दिशा में प्रेरित किया जा सके इसके लिए प्रत्येक वर्ष 26 सितंबर को विश्व गर्भ निरोधक दिवस मनाने के अलावा लगातार जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।
जागरूकता इस बात को लेकर कि जब माता-पिता चाहें तभी बच्चे हों। विभाग की कोशिश युवा वर्ग को इस बात के प्रति जागरूक करने की है कि वे अपनी जरूरत के मुताबिक गर्भ निरोधक साधनों का चयन करें। जिले के सभी 13 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व 22 हेल्थ वेलनेस सेंटर पर नव दंपती व अन्य को अस्थायी परिवार नियोजन सामग्री का वितरण किया जा रहा है।