फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   He borrowed goods from the shopkeeper claiming to be an architect and refused to pay

Amethi News: आर्किटेक्ट बता दुकानदार से उधार लिया सामान, भुगतान से इन्कार

Fri, 09 May 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 09 May 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
He borrowed goods from the shopkeeper claiming to be an architect and refused to pay
अमेठी सिटी। गौरीगंज कस्बे में हार्डवेयर और पेंट की दुकान चलाने वाले माधवपुर निवासी राजेंद्र कुमार से एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को आर्किटेक्ट बताकर सामान उधार ले लिया। अब भुगतान करने से इन्कार करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन



राजेंद्र कुमार के मुताबिक पांच नवंबर को एक अज्ञात व्यक्ति दुकान पर आया और खुद को आजाद हुसैन आर्किटेक्ट बताया। उसने विजिटिंग कार्ड भी दिया। उसने बताया कि बगल में उसकी साइट चल रही है और तुरंत वाटरप्रूफ पुट्टी की जरूरत है। विश्वास में लेकर राजेंद्र ने उसे साठान दे दिया। इंतजार के बावजूद वह व्यक्ति नहीं लौटा। फोन करने पर भी कोई उत्तर नहीं मिला।
विज्ञापन



आठ नवंबर को उसी व्यक्ति का दोबारा फोन आया, जिसमें उसने और माल मंगवाने की बात कही, लेकिन दुकानदार ने पुराने पैसे चुकाने की शर्त रखी। आरोपी ने अगले दिन पैसे चुकाने की बात कही, लेकिन फिर नहीं आया। 14 मार्च को आरोपी फिर से दुकान पर पहुंचा और दोबारा उधार माल मांगा। जब राजेंद्र ने पहले का बकाया मांगा तो आरोपी ने न केवल पैसा देने से इन्कार किया, बल्कि धमकी दी कि अब अपना पैसा भूल जाओ, ज्यादा परेशान किया तो तुम्हें मरवा दूंगा और दुकान लुटवा दूंगा। बताया कि उसकी मोबाइल कॉल की रिकॉर्डिंग भी उसके पास मौजूद है। इंस्पेक्टर श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed