{"_id":"68b89ad35b9ed58de404ff63","slug":"hanuman-statue-found-in-the-dry-part-of-the-pond-amethi-news-c-96-1-lu11010-147783-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: तालाब के सूखे हिस्से से निकली हनुमान प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: तालाब के सूखे हिस्से से निकली हनुमान प्रतिमा
Thu, 04 Sep 2025 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
कमरौली के बनभरिया गांव स्थित तालाब में दिख रही हनुमान प्रतिमा।
जगदीशपुर। कमरौली के बनभरिया गांव में बुधवार शाम शीतला माता मंदिर के सामने स्थित तालाब के सूखे हिस्से से बुधवार को हनुमान जी की पत्थर की मूर्ति निकलने की खबर फैलते ही गांव में हलचल मच गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण जयकारे लगाते हुए वहां पहुंच गए और दर्शन करने लगे।
गांव के 20 वर्षीय अखिलेश ने बताया कि वह दोस्तों के साथ गाय चरा रहे थे। इसी दौरान उसकी नजर तालाब में दबे एक पत्थर पर पड़ी। उत्सुकता से उन्होंने लकड़ी से मिट्टी हटाई तो लगभग डेढ़ से दो फीट ऊंची हनुमान जी की मूर्ति दिखाई दी। प्रतिमा दिखते ही गांव में बात फैल गई और लोग बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए। ग्रामीणों ने नारियल और गोला फोड़कर पूजा-अर्चना शुरू कर दी।
थाना अध्यक्ष कमरौली मुकेश पटेल ने बताया कि सीओ अतुल सिंह के साथ स्थल का निरीक्षण किया गया। प्रतिमा लगभग दो फीट की प्रतीत हो रही है। अंधेरा होने के कारण पूरी तरह स्पष्ट जानकारी सुबह मिल पाएगी। उन्होंने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।