फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Hail accompanied by heavy rain, heavy damage to crops

Amethi News: भारी बरसात के साथ ओलावृष्टि, फसलों को भारी नुकसान

Sat, 18 Mar 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 18 Mar 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Hail accompanied by heavy rain, heavy damage to crops
गौरीगंज (अमेठी)। मौसम विभाग की चेतावनी के बीच शनिवार को पूरे जिले में तेज बरसात के साथ ओले गिरे। तेज हवा के साथ हुई बरसात से रबी सीजन की तैयार फसलों के अलावा दलहनी-तिलहनी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

रबी सीजन में किसानों ने 1,29,528 हेक्टेयर में गेहूं, 8,301 हेक्टेयर में सरसों, 2,315 हेक्टेयर में मसूर, 6,236 हेक्टेयर में मटर तथा 3,187 हेक्टेयर में चना की खेती की है। मौजूदा समय सभी फसलें या तो पक चुकी हैं या पकने के कगार पर हैं। इसी बीच शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज बदला और बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते ओले पड़ने लगे। करीब पांच मिनट तक ओला गिरने से तिलोई समेत कई अन्य क्षेत्रों में सड़क, खेत, खलिहान के साथ घरों की छत सफेद ओले की चादर से ढक गई। ओलावृष्टि होने के चलते फसलों को भारी नुकसान हुआ। बरसात व ओला गिरने से सरसों, मटर के साथ ही अन्य फसलों के फूल व फलियां भी कट कर गिर गईं। अगेती खेती करने वाले किसानों के गेहूं की फसल को भी भारी नुकसान हुआ। हल्की हवा चलने और बारिश के कारण गेहूं की फसल गिर गई। अचानक ओलावृष्टि होने से सड़कों पर आवागमन कर रहे राहगीर छिपने का स्थान खोजते नजर आए। बेमौसम बारिश से अपने अरमान टूटने से किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

अतिवृष्टि व ओलावृष्टि के बाद कृषि विभाग ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों से फसल क्षति होने की दशा में सूचना देने की बात कही है। कहा कि बीमित किसान जिला समन्वयक प्रभाकर नाथ श्रीवास्तव के मोबाइल नंबर 9415049888 पर 48 घंटे में अपना दावा दे सकते हैं। इसके अतिरिक्त अमेठी तहसील के किसान मोबाइल नंबर 8382841296 तो गौरीगंज तहसील के किसान 8004676420, मुसाफिरखाना के किसान 8181951366 तथा तिलोई के किसान मोबाइल नंबर 9984392395 पर शिकायत कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त टोल फ्री नंबर 1800-889-6868 पर भी 48 घंटे में दावा प्रस्तुत करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरके आनंद ने बताया कि किसान इस समय फसलों की सिचाई करने से बचें, जहां बारिश नहीं हुई और सरसों पक गई है। वहां फसल की कटाई तत्काल करने की सलाह दी है। कृषि वैज्ञानिक ने कहा कि जहां पर बारिश के साथ तेज हवा चली है वहां पर फसलों के गिरने से नुकसान होने की संभावना बढ़ गई है।

मौसम विभाग आगे भी बारिश और तेज हवा चलने की आशंका जता रहा है। इससे किसानों के लिए अगले दो दिन अभी और मुसीबत वाले हैं। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्र ने बताया की आगामी 24 घंटे में पूर्वी मध्यम से घने बादल छाए रहने के साथ ही गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। तापमान सामान्य के आसपास रहेगा। सामान्य गति से पूर्वी हवा चलने की संभावना है। शनिवार का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 7.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed