फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Gulalpur drain overflows due to lack of cleanliness, crops submerged

सफाई न होने गुलालपुर ड्रेन उफनाई, फसलें डूबीं

Sat, 18 Sep 2021 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Gulalpur drain overflows due to lack of cleanliness, crops submerged
शाहगढ़ (अमेठी)। स्थानीय तहसील क्षेत्र में 52 किलोमीटर लंबी गुलालपुर ड्रेन किसानों के लिए परेशानी का सबब बनी है। प्रति वर्ष जलभराव से किसानों की सैकड़ों बीघा नष्ट हो रही है। बावजूद इसके कोई सुनने को तैयार नहीं है। शनिवार को पीड़ित किसान केंद्रीय मंत्री को पीड़ा सुनाने निकले तो चिलबिली के पास पुलिस ने रोक कर उन्हें वापस लौटा दिया। केंद्रीय मंत्री से अपनी पीड़ा नहीं सुना पाने से नाराज किसान आंदोलन की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन

गुलालपुर ड्रेन की सफाई नहीं होने से तहसील के सेवई हेमगढ़, खांखरदेई, पूरे इब्बादुल्ला, बस्तीदेई, टोडरपुर, रानीपुर, राजापुर, घोसियान, बिहारीगंज, लोनियन का पुरवा व छरियावा समेत कई गांवों किसानों की सैकड़ों बीघा फसल हर साल जलभराव की भेट चढ़ जाती है।
विज्ञापन

लगातार प्रदर्शन के बावजूद सफाई नहीं होने तथा इस वर्ष भी धान की फसल जलमग्न होने के बाद किसान परेशान हो गए। शनिवार को बड़ी संख्या में किसान अपनी पीड़ा सुनाने के लिए सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से मिलने कौहार जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के आने की सूचना मिलने के बाद पुलिस फोर्स ने चिलबिली के पास किसानों को रोक लिया। किसानों के आक्रोश को देखते हुए मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने किसी तरह किसानों को समझाते हुए ज्ञापन लेकर केंद्रीय मंत्री तक पहुंचाने की बात कहते हुए उन्हें लौटाया। केंद्रीय मंत्री से अपनी पीड़ा नहीं सुना पाने व फसल नष्ट होने से आक्रोशित किसान आंदोलन की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed