फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Gulal and color were poured in abundance in the excitement of Holi.

Amethi News: होली की उमंग में खूब डाला गुलाल व रंग

Fri, 06 Mar 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 06 Mar 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Gulal and color were poured in abundance in the excitement of Holi.
.गौरीगंज नई पुलिसलाइन में होली खेलते पुलिसकर्मी।-संवाद
अमेठी सिटी। रंगों का पर्व होली बुधवार को जिले में पारंपरिक ढंग से मनाया गया। सुबह से ही शहर और गांवों की गलियों में अबीर-गुलाल की रंगत दिखाई दी। लोग घरों से निकलकर परिचितों और मित्रों से मिले और गले लगकर शुभकामनाएं दीं। कई स्थानों पर बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों की टोलियां दिनभर रंग खेलती रहीं।
विज्ञापन



सुबह होते ही मोहल्लों में पिचकारी और रंग लेकर युवक बाहर निकल आए। गलियों में घूमते हुए परिचितों के घर पहुंचकर एक-दूसरे को रंग लगाया गया। कई स्थानों पर ढोल की थाप सुनाई दी। रंगों से भीगे युवाओं के समूह एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचते रहे और लोगों को पर्व की बधाई देते रहे।
विज्ञापन



आंगन और छतों से बच्चों ने पिचकारी से रंग डाला। राह से गुजरने वाले परिचितों पर हल्का गुलाल डालकर बच्चे खुश दिखाई दिए। ग्रामीण क्षेत्रों में भी पर्व की अलग झलक देखने को मिली। गांवों की चौपालों और आंगन में ग्रामीण एकत्र हुए। ढोलक और मंजीरे की ताल पर फगुआ गूंजते रहे। बुजुर्गों ने युवाओं को आशीर्वाद दिया, वहीं बच्चों ने चरण स्पर्श कर शुभकामनाएं लीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



दोपहर बाद कई स्थानों पर होली मिलन कार्यक्रम हुए। सामाजिक और व्यापारिक संगठनों से जुड़े लोग एकत्र हुए। अबीर-गुलाल लगाकर लोगों ने मिठाई खिलाई और बातचीत की। युवाओं ने समूह बनाकर होली खेली और तस्वीरें सोशल मीडिया मंचों पर साझा कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed