फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Guest house to be built in Rohsi buzurg

रोहसी बुजुर्ग में 7.20 करोड़ रुपये से बनेगा गेस्ट हाउस

Thu, 10 Sep 2020 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Guest house to be built in Rohsi buzurg
गौरीगंज (अमेठी)। स्थानीय विकास खंड के रोहसी बुजुर्ग गांव में मेडिकल कॉलेज के लिए चिन्हित भूमि पर अब 7.20 करोड़ रुपये की लागत से लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस का निर्माण होगा। डीएम ने बृहस्पतिवार को अफसरों के साथ मौके पर पहुंचकर चिन्हांकन कराते हुए तत्काल निर्माण कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया। 1.3 हेक्टेयर भूमि गेस्ट हाउस के लिए सुरक्षित करने के बाद डीएम ने हेलीपैड के लिए अलग से भूमि आरक्षित करने तथा संपूर्ण आरक्षित भूमि की बैरिकेडिंग कर सुरक्षित कराने का निर्देश एसडीएम को दिया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से सटे रोहसी बुजुर्ग गांव में बीते अगस्त माह में राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि आरक्षित की गई थी। इसके बाद मेडिकल कॉलेज तिलोई के रस्तामऊ में प्रस्तावित होने पर शासन ने खाली पड़ी आरक्षित भूमि पर लोक निर्माण विभाग का निरीक्षण गृह (गेस्ट हाउस) तैयार कराने की योजना बनाई है। कवायद सफल हो इसके लिए लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव पर शासन ने 7.20 करोड़ रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।
विज्ञापन

शासन से स्वीकृति मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार ने बृहस्पतिवार को आरक्षित भूमि पर 1.3 हेक्टेयर में निरीक्षण गृह (गेस्ट हाउस) के लिए चिन्हित कराते हुए एक्सईएन लोक निर्माण विभाग को निर्माण कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर डीएम ने एसडीएम गौरीगंज को हेलीपैड के भूमि सुरक्षित कराते हुए आरक्षित भूमि की बैरिकेडिंग कराकर उसे सुरक्षित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने निर्धारित समयावधि में मानक के अनुसार निर्माण कार्य पूरा नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। इस मौके पर सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर, एडीएम वंदिता श्रीवास्तव, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग राकेश चौधरी व एसडीएम गौरीगंज संजीव मौर्य समेत राजस्व विभाग के कर्मी मौजूद रहे।

रोहसी बुजुर्ग गांव में प्रस्तावित लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में आठ कक्ष, एक मीटिंग हॉल, 12 बेड डॉरमेट्री, केयरटेकर कक्ष, पानी की टंकी, पार्किंग, बाउंड्रीवॉल आदि का निर्माण 7.20 करोड़ रुपये से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed