{"_id":"5f302b038ebc3e3c9f337000","slug":"gudiya-met-dm-and-sp-amethi-news-lko534425450","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम-एसपी से मिली जामो की गुडिय़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम-एसपी से मिली जामो की गुडिय़ा
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। लखनऊ के लोकभवन के सामने अपनी मां के साथ आत्मदाह करने वाली गुड़िया ने रविवार को कलेक्ट्रेट पहुंच डीएम व एसपी से मुलाकात की। इस दौरान गुड़िया ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाने के साथ ही उसके खिलाफ दर्ज क्रास केस को स्पंज करने तथा आरोपियों के विरुद्ध जल्द चार्जशीट भेजने की मांग की।
पड़ोसी अर्जुन साहू से नाली को लेकर चल रहे विवाद व पूरे मामले में जामो पुलिस की कार्रवाई से नाराज कस्बा निवासी साफिया व उसकी पुत्री गुड़िया ने 17 जुलाई को लोकभवन के सामने आत्मदाह कर लिया था। आत्मदाह में गंभीर रूप से झुलसी साफिया की जहां 22 जुलाई को मौत हो गई थी वहीं गुड़िया को ठीक होने के बाद पिछले दिनों अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था।
रविवार को गुड़िया अपने भाई इस्लाम के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची और डीएम अरुण कुमार व एसपी दिनेश सिंह से मुलाकात की। उसने दोनों अफसरों की मौजूदगी में जामो पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि पड़ोसी अर्जुन साहू व तीन अन्य पर छेड़छाड़ का केस दर्ज कराने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मारपीट का फर्जी केस दर्ज किया। साथ ही पुलिस लगातार उसके खिलाफ साजिश करने में जुटी रही।
विज्ञापन
इसी के चलते उसे मां के साथ आत्मदाह करने को मजबूर होना पड़ा। उसने अपने खिलाफ दर्ज केस को स्पंज किए जाने, सुरक्षा दिए जाने, आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट शीघ्र अदालत भेजे जाने, घर पर बड़ी संख्या में लगी फोर्स से अपनी निगरानी बंद कराने की मांग की।