फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Guard's health deteriorated, goods train stood at the station for two hours

Amethi News: गार्ड की तबीयत बिगड़ी, दो घंटे स्टेशन पर खड़ी रही मालगाड़ी

Tue, 30 Jul 2024 02:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 30 Jul 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Guard's health deteriorated, goods train stood at the station for two hours
अमेठी सिटी। सीमेंट फैक्टरी में सामान उतार कर सोमवार की सुबह गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंची मालगाड़ी के गार्ड की अचानक तबीयत बिगड़ गई। गार्ड को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच मालगाड़ी करीब दो घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही। प्रतापगढ़ से दूसरे गार्ड के आने के बाद मालगाड़ी को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

गौरीगंज स्थित सीमेंट फैक्टरी में सामान उतार कर मुगलसराय जाने वाली मालगाड़ी सोमवार की सुबह 10:45 बजे प्लेटफार्म संख्या दो पर पहुंची। मालगाड़ी रवाना होने से पहले गार्ड एसपी श्रीवास्तव की अचानक तबीयत खराब हो गई। चालक राम नरेश ने मामले की सूचना स्टेशन मास्टर को देते हुए सह चालक की मदद से गार्ड को प्लेटफार्म संख्या एक पर पहुंचाया। सूचना के बाद पहुंची एंबुलेस से गार्ड को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। स्टेशन अधीक्षक ने मामले की सूचना कंट्रोल रूम को दी। सूचना के बाद करीब दो घंटे बाद प्रतापगढ़ से रेल गार्ड सौरभ शुक्ल गौरीगंज पहुंचे। दूसरे गार्ड के आने के बाद ट्रेन के वैगनों की जांच करने के बाद उसे आगे रवाना किया गया। प्लेटफार्म संख्या दो पर मालगाड़ी के खड़े होने से अप नीलांचल एक्सप्रेस, पंजाब मेल को प्लेटफार्म संख्या एक से संचालित करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि गार्ड की तबीयत अचानक खराब होने से मालगाड़ी को दूसरे गार्ड के आने के बाद रवाना किया गया। इस दौरान किसी भी ट्रेन के परिचालन पर असर नहीं पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed