फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Group discussion will give good marks and generate self-confidence.

Amethi News: समूह चर्चा से मिलेंगे अच्छे अंक, पैदा होगा आत्मविश्वास

Sat, 17 Feb 2024 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 17 Feb 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Group discussion will give good marks and generate self-confidence.
अमेठी सिटी। यूपी बोर्ड की परीक्षा 22 फरवरी से प्रस्तावित है। विद्यार्थियों को तैयारी के लिए समय बहुत ही कम रह गया है। समय सारिणी के अनुसार 23 फरवरी को नागरिक शास्त्र के प्रश्नपत्र की परीक्षा होनी है। विशेषज्ञ ने बताया कि नागरिक शास्त्र के पेपर में अच्छे अंक हासिल करने के लिए जरूरी नहीं की आप किताबी भाषा में उत्तर दें, बल्कि आप अपनी भाषा में उत्तर दे सकते हैं, बशर्ते वह सटीक एवं सही हो।
विज्ञापन


तिलोई के एसपीएन इंटर कॉलेज में कार्यरत नागरिक शास्त्र प्रवक्ता अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि नागरिक शास्त्र काफी रोचक विषय है। सिविल परीक्षाओं की दृष्टि से यह विषय महत्वपूर्ण है। राजनीति की समझ विकसित किए बिना हम अच्छे प्रतिनिधि का चुनाव नहीं कर सकते हैं। कहा कि शीतयुद्ध से बहु विकल्पीय एवं लघु प्रश्न तैयार करें। विश्व युद्ध के बाद दो शक्ति गुटों का उदय, शीतयुद्ध की रणभूमि द्विध्रुवीयता की चुनौतियां, गुटनिरपेक्ष आंदोलन, अंतरराष्ट्रीय और शीत युद्ध से दीर्घ उत्तरीय प्रश्न संभव है। रूस उत्तर साम्यवादी राज्यों के साथ भारत का संबंध में महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

सत्ता के वैकल्पिक केंद्र व समकालीन दक्षिण एशिया से 10 अंक के प्रश्न अनिवार्य रूप से पूछे जाएंगे, ऐसे में इसका अध्ययन भी जरूरी है। पर्यावरण एवं वैश्वीकरण से लघु प्रश्न तैयार करें। राजनीति में नए बदलाव पर दीर्घउत्तरीय प्रश्न तैयार करें। गुजरात का नवनिर्माण आंदोलन बिहार का आंदोलन न्यायपालिका से संघर्ष आपातकाल से भी कई प्रश्न परीक्षा में आना तय है। संयुक्त राष्ट्र संघ का पुनर्गठन भविष्य, पुनर्गठित संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत के स्थिति से भी प्रश्न आना संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसे करें तैयारी
- परीक्षा के दौरान उन प्रश्नों को पहले हल करें, जिनका जवाब आपको आता हो।
- सैंपल पेपर व सॉल्वड पेपर को हल कर अपना मूल्यांकन करते रहें।
- समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें। इसके लिए बेहतर होगा कि टाइम टेबल बनाकर तैयारी करें।
- कठिन टॉपिक्स को पहले पढ़ें और आसान टॉपिक का रिवीजन करते रहें।
- प्रश्नों के उत्तर विभिन्न हेडिंग, बिंदुओं द्वारा देने से अच्छे अंक मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
- परीक्षा को लेकर छोटे-छोटे नोट्स बनाएं। बीच-बीच में उसे भी पढ़ते रहें।
- विषय के लिए छोटे-छोटे ग्रुप बनाएं और आपस में प्रश्नों को लेकर बात करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed